फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   brown dog bit uncle picked me Child admitted hospital recounts incident BHU VC checks on condition

'भूरे रंग के कुत्ते ने काटा, फिर अंकल ने उठाया': अस्पताल में भर्ती बच्चे ने दी जानकारी, BHU वीसी ने जाना हाल

Sat, 15 Aug 2026 09:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 09:34 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू परिसर में भूरे रंग के कुत्ते के काटने से एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद बच्चे ने मोबाइल पर मैसेज टाइप कर परिजनों को जानकारी दी। अंकल ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर कुलपति ने परिजनों से फोन पर बात कर बच्चे का हाल जाना। एस्टेट ऑफिस से भी कार्रवाई की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
brown dog bit uncle picked me Child admitted hospital recounts incident BHU VC checks on condition
ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दाैरान बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू कैंपस में बीते बृहस्पतिवार को 11 साल के जिस बच्चे को कुत्ते ने काटा था, वह ट्रॉमा सेंटर में बेड पर दर्द से कराह रहा है। उसके चेहरे और सिर में 50 टांके लगे हैं। पिता सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम ने बताया कि अभिनव अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है। उसने मोबाइल पर मेसेज टाइप पर घटना की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


घायल अभिनव ने मेसेज टाइप किया कि भूरे रंग के कुत्ते ने काटा, फिर अंकल ने उठाया। उसने बताया कि एक कार यूनिवर्सिटी क्लब और चौराहे के बीच में पार्क थी। मैं वहीं खड़ा था, तभी ब्राउन कलर का कुत्ता उधर से निकला। मैं कार के पीछे से भागने वाला था लेकिन तभी कुत्ते ने अटैक कर दिया। कुछ देर बाद एक अंकल ने मुझे उठाया और हास्पिटल लेकर गए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय कैंपस के त्यागराज काॅलोनी निवासी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम के बेटे अभिनव पर बृहस्पतिवार को कुत्ते ने हमला कर दिया था। मामले में बच्चे के पिता ने हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके पालतू कुत्ते ने बेटे को काटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के पिता ट्रॉमा सेंटर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम ने महिला प्रोफेसर के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने कुत्ता काटने नहीं बल्कि बच्चे को चोट लगने की वजह बाइक की टक्कर को बताया है। प्रेमाराम ने चीफ प्रॉक्टर से घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। साथ ही फुटेज की गंभीरता से जांच कराने को कहा है। 

उधर, चीफ प्राॅक्टर डॉ. संदीप पोखरिया कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। एस्टेट ऑफिस से बात कर परिसर में पालतू कुत्तों की लिस्ट दोबारा मांगी गई है। परिसर में जिनके कुत्तों का पंजीकरण नहीं होगा उन पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। एस्टेट ऑफिस के पास ये नियम न मानने वालों से घर खाली कराने के भी अधिकार हैं।

कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर बच्चे का जाना हाल : शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी कुत्ते के हमले से घायल बच्चे अभिनव को देखने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बच्चे का हाल जाना। इलाज में लगे डॉक्टर और ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. अजीत सिंह से मुलाकात कर तेजी से इलाज करने के निर्देश दिए।

brown dog bit uncle picked me Child admitted hospital recounts incident BHU VC checks on condition
ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दाैरान घायल बच्चा। - फोटो : संवाद

नहीं मिली नगर निगम से कोई मदद
वाराणसी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मुताबिक, बीएचयू जैसे बड़े परिसर को कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम का इंतजार करना पड़ रहा है। परिसर के आवारा कुत्तों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए नगर निगम को लगातार पत्र भेजा जा रहा है लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। 

चीफ प्रॉक्टर डॉ. संदीप पोखरिया ने बताया कि वह अवकाश पर हैं लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड में इस मामले की जांच जारी है। वहीं, नगर निगम ने इसे सिरे से नकारा है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय अमृत लाल का कहना है कि नगर निगम से इस मामले में कोई मदद नहीं मांगी गई है। बीएचयू के एक अधिकारी ने फोन करके मुझसे कुत्तों के संबंध में नियमों के बारे में पूछा था। हालांकि, उनका यह कहना था कि वे किसी संस्था के साथ समझौता कर परिसर से स्वयं कुत्तों को हटवा रहे हैं। 

कुत्ते ने नहीं काटा, बाइक के धक्के से लगी थी बच्चे को चोट : प्रो. श्रद्धा
बीएचयू के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह के पालतू कुत्ते पर 11 साल के बच्चे को काटने का आरोप है। घटना के 24 घंटे बाद विभागाध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह ने 5.47 मिनट का ऑडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के सिर में चोट लगी है जो कि कुत्ते के काटने से नहीं बल्कि बाइक के धक्के से गिरने के कारण लगी है। प्रो. श्रद्धा सिंह ने ये बयान जारी करते हुए कहा कि जिसे भी सीसीटीवी फुटेज देखना हो आकर देख ले। 

फुटेज भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दे दिया गया है। प्रो. श्रद्धा सिंह ने कहा कि घर के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चे दौड़ते हुए गिर गया। उसके गिरते ही पास से बाइक गुजर रही है और उससे ही बच्चे को टक्कर लगी है। बच्चे के अभिभावकों को सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही तो उन्होंने घर आने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: बीएचयू में 11 साल के बच्चे को पांच मिनट तक नोचता रहा कुत्ता, लगे 50 टांके; नर्सिंग ऑफिसर ने की कंप्लेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed