सब्सक्राइब करें

रिसर्चः महिलाओं और पुरुषों के दिमाग पर तापमान अलग-अलग करता है असर

Thu, 30 May 2019 04:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 30 May 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
according to research temperature effect boy and girl differently

गर्मी का असर हमारे दिमाग और व्यवहार दोनों पर पड़ता है। ये हम सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में एक स्टडी की गई है जिसमें यह पाया गया कि तापमान का असर महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग पड़ता है। स्टडी करने का ध्येय यही था कि पता लगाया जा सके कि कमरे का तापमान महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को कैसे प्रभावित करता है।

according to research temperature effect boy and girl differently

स्टडी के दौरान महिलाओं और पुरुषों का मैथ व मौखिक परीक्षा ली गई थी। स्टडी के दौरान पाया गया कि कमरे के गर्म तापमान में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा नंबर लाई थीं। 

according to research temperature effect boy and girl differently

जबकि ठंडे तापमान वाले कमरे में पुरुषों का टेस्ट लिया गया तो उनके नंबर महिलाओं से ज्यादा आए थे। इस रिसर्च में 542 छात्रों को शामिल किया गया था। इन छात्रों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर उन्हें 61 डिग्री तापमान से लेकर 91 डिग्री फारेनहाइट तापमान के कमरे में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to research temperature effect boy and girl differently

इस दौरान उनसे रीजनिंग, मैथ और मौखिक सवाल पूछे गए। इस शोध में भाग लेने वाले छात्रों को परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इनाम भी दिया गया।

विज्ञापन
according to research temperature effect boy and girl differently

रिसर्च में यह बात निकलकर सामने आई कि महिलाओं का दिमाग गर्म तापमान में ज्यादा तेजी से काम करता है। जबकि पुरुषों का दिमाग ठंडे तापमान में ज्यादा काम करता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed