{"_id":"5cee5fc2bdec220745635528","slug":"women-without-kids-and-husband-are-happier-than-married-ones-says-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोध में सामने आई महिलाओं के खुशहाल रहने की वजह, पति और बच्चे के बिना रहती हैं ज्यादा सुखी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शोध में सामने आई महिलाओं के खुशहाल रहने की वजह, पति और बच्चे के बिना रहती हैं ज्यादा सुखी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी के जीवन में खुशी बहुत मायने रखती है वो अलग बात है कि खुश रहने के लिए लोगों के कारण अलग होते हैं। इसी तरह महिलाओं को बिना बच्चे और पति वाली जिंदगी ज्यादा रास आती है। जी हां, महिलाएं अविवाहित ज्यादा खुश रहती हैं। हाल ही में हुए एक शोध में महिलाओं के खुश रहने के कई कारण सामने आए हैं।
2 of 5
अमेरिकन टाइम यूज सर्वे द्वारा किए गए एक अध्ययन ने विवाहित, अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा व्यक्तियों के सुख और दुख के स्तरों की तुलना की। दिलचस्प बात यह है कि इस सर्वे ने बताया कि विवाहित लोगों से खुशियों की सूचना तभी मिली जब उन्हें अपने साथी की उपस्थिति में यह प्रश्न पूछा गया। दिलचस्प बात यह है कि अविवाहित लोगों के पास विवाहित लोगों की तुलना में कम दुख है।
3 of 5
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में व्यवहार विज्ञान के प्रोफेसर और 'हैप्पी एवर आफ्टर' पुस्तक के लेखक पॉल डोलन ने कहा कि शादी से पुरुषों को फायदा होता है और महिलाएं शादी से पहले अधिक खुश रहती हैं। डोलन इसी अध्ययन में बताते हैं कि पुरुष शादी करने के बाद 'शांत हो जाते हैं', कम जोखिम लेते हैं, उच्च आय अर्जित करते हैं और लंबे समय तक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं महिलाओं के मामले में विवाह उनके स्वास्थ्य पर दबाव डालता है और यदि वे शादी नहीं करती हैं तो वे स्वस्थ और खुशहाल रहती हैं। मार्केटिंग इंटेलिजेंस कंपनी मिंटेल द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन में एकल महिलाओं का साक्षात्कार किया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि इनमें से 61 प्रतिशत महिलाएं खुश हैं। यही नहीं, 75 फीसदी महिलाएं साथी की तलाश तक नहीं करतीं।
विज्ञापन
5 of 5
इन अध्ययनों के निष्कर्ष बताते हैं कि समय बदल रहा है और शादी और बच्चे केवल दो कारक नहीं हैं जो एक महिलाओं को खुश कर सकते हैं। यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि उसे किस उम्र में शादी करनी है या नहीं करनी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।