{"_id":"6a7ffe2eca177108f504d909","slug":"video-the-district-magistrate-conveyed-a-message-of-unity-by-hoisting-the-tricolour-at-jhansi-fort-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी किले से तिरंगा फहराकर डीएम ने दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी किले से तिरंगा फहराकर डीएम ने दिया एकता का संदेश
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:20 AM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ऐतिहासिक झांसी किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान और उनके योगदान को हमेशा याद रखना हम सभी का दायित्व है।
डीएम ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सभी को एकजुट होकर भारत के विकास और निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। इसमें झांसी जनपद अग्रणी भूमिका निभाए, यही हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। आपसी सहयोग, एकता और जिम्मेदारी के साथ हम झांसी के साथ-साथ पूरे देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।