{"_id":"5c5bfababdec2213dd6db608","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-wedding-on-march-9-things-you-need-to-know-about-this-power-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी-श्लोका की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, शादी की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
आकाश अंबानी-श्लोका की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, शादी की तैयारियां जोरों पर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
aakash ambani shloka engagement
Link Copied
पिछले काफी समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका मेहता को कई बार शादी की शॉपिंग करते स्पॉट किया गया। हाल ही में उन्हें मुंबई में मोनिशा जय सिंह के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। आखिरकार दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है। आकाश और श्लोका इसी साल 9 मार्च को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं।
Trending Videos
2 of 6
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश शादी के पहले स्विटजरलैंड में बैचलर पार्टी करने जा रहे हैं। इस पार्टी में आकाश के करीबी दोस्त शामिल होंगे। इतनी ही नहीं इस पार्टी में कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की खबर है। जैसा की हम सभी जानते हैं रणबीर कपूर आकाश के करीबी दोस्तों में से एक हैं। वह भी ये पार्टी अटेंड करेंगे। इसके अलावा करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा होंगे। आइए एक नजर डालते हैं श्लोका और आकाश की लवस्टोरी पर... कैसे हुई थी दोनों के प्यार की शुरुआत?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
shloka mehta
श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। यहां तक कि दोनों की पढ़ाई धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। यहीं दोनों की पहली बार मुलाकात हुई।
4 of 6
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश और श्लोका ने 2009 में स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। बारहवीं का बोर्ड एग्जाम देने के ठीक बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। वहीं, आकाश नें ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।
विज्ञापन
5 of 6
akash and shloka
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री लेने के बाद वह फिलहाल साल 2014 से हीरा कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन का डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। फिलहाल श्लोका मेहता कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक होने के नाते उसकी भी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।