वैलेंटाइन डे सिर्फ 14 फरवरी को ही नहीं बल्कि हफ्तों तक चलता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहते हैं। पूरे सात दिन प्यार का अलग-अलग चीज़ों से इज़हार किया जाता है। इस बार रोज डे गुरुवार को है। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज़ डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब का फूल देते हैं। वहीं, दोस्त एक-दूसरे को पीले रंग का गुलाब देते हैं। वहीं, अलग-अलग गुलाबों के रंगों का मतलब निकालकर उन्हें गिफ्ट किया जाता है।
Rose day 2019: अपने वैलेंटाइन को भेजिए गुलाब के सुंदर WALLPAPERS
-
- 1
-
Link Copied
तुझे जो देखा तो आंखों में आ गए आंसू
तेरी नजर से तेरी आरजू छुपा न सका
लगा रहा हूं तेरे नाम का एक गुलाब
मलाल यह है कि यह पौधा भी सूख जाएगा- वसीम बरेलवी
कांटों से गुज़र जाता हूं दामन को बचा कर
फूलों की सियासत से मैं बेगाना नहीं हूं- शकील बदायुनी
फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मत
और मचल कर जी कहता है छोड़ो मत- शायर अमीक हनफी
फूल तो फूल हैं आँखों से घिरे रहते हैं
काँटे बे-कार हिफ़ाज़त में लगे रहते हैं- वसीम बरेलवी