{"_id":"69dcc8eb6e9202b5b40a9736","slug":"video-rayabral-ma-kashhatagarasata-pal-ka-haga-naya-naramanae-kharaca-haga-chhaha-karaugdha-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में क्षतिग्रस्त पुलों का होगा नया निर्माण, खर्च होंगे छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में क्षतिग्रस्त पुलों का होगा नया निर्माण, खर्च होंगे छह करोड़
रायबरेली में दो ब्लॉकों में डलमऊ पंप कैनाल नहर में बने क्षतिग्रस्त पांच पुलों का अब नए सिरे से निर्माण होगा। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इसकी हरी झंडी दे दी है। नए पुल बनने से 50 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। अरसे से लोग पुलों को बनाए जाने की मांग लोग कर रहे थे।
डलमऊ गंग नहर से पंप कैनाल निकला है। इस नहर से किसान फसलों की सिंचाई भी करते हैं। वैसे तो कैनाल नहर में करीब 30 पुल बने हैं, लेकिन पांच पुल क्षतिग्रस्त हैं। किसी की रेलिंग टूटी है तो किसी की छत धंस गई है। इससे पुलों के ऊपर से भारी वाहन नहीं निकल पाते हैं।
हालात ये हैं कि पुलों के क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहन चालकों को कई किमी का चक्कर काटकर निकलना पड़ता है। इससे 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह क्षतिग्रस्त पुल दीनशाह गौरा और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में पड़ते हैं। सिंचाई विभाग ने पुलों को नए सिरे से बनाने के लिए शासन को बीते दिनों प्रस्ताव भेजा था। अब शासन ने क्षतिग्रस्त पुलों को नए तरीके से बनाए जाने की संस्तुति दे दी है। नए पुल बनाने में छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अगले माह तक शासन की ओर से बजट भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।