Anti Valentine Week Full List: वैलेंटाइन वीक के बाद जो लोग प्यार में धोखा खा चुके हैं या सिंगल लाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं, उनके लिए एंटी वैलेंटाइन वीक खास होता है। यह हफ्ता मजाकिया अंदाज में मनाया जाता है और सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता है। अगर आप एंटी वैलेंटाइन वीक 2026 की पूरी डेट शीट जानना चाहते हैं, तो यहां आपको Slap Day से लेकर Breakup Day तक की पूरी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन सप्ताह कब और क्यों मनाते हैं।
Anti Valentine Week 2026: कब है Slap Day से लेकर Breakup Day, पूरी लिस्ट देखें
Anti Valentine Week Date Sheet: एंटी वैलेंटाइन वीक पूरी तरह अनौपचारिक है और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा है। इसे मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में ही लेना चाहिए। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना इसका उद्देश्य नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी वैलेंटाइन वीक 2026 डेटशीट
एंटी वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत वैलेंटाइन डे के अगले दिन से होती है। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है। यह हफ्ता सिंगल्स को मनोरंजन और सेल्फ-लव का मौका देता है। हालांकि इसे सकारात्मक सोच और मजाकिया मूड में ही मनाना बेहतर है।
15 फरवरी – Slap Day
एंटी वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन को स्लैप डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन मजाकिया अंदाज में उन लोगों के लिए माना जाता है जिन्हें प्यार में धोखा मिला हो।
16 फरवरी – Kick Day
इस दिन लोग नेगेटिविटी, बुरी यादों और टॉक्सिक रिलेशनशिप को “किक” मारने का संदेश देते हैं।
17 फरवरी – Perfume Day
परफ्यूम डे का मतलब है खुद को स्पेशल फील कराना। ये नई शुरुआत और सेल्फ-लव का दिन है।
18 फरवरी – Flirting Day
इस दिन हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और मजाकिया बातचीत का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलता है।
19 फरवरी- Confession Day
कंफेशन डे पर लोग अपने दिल की बात कहने का मौका लेते हैं।
20 फरवरी- Missing Day
इस दिन लोग अपने पुराने दोस्तों या खास लोगों को याद करते हैं।
21 फरवरी – Breakup Day
Anti Valentine Week का आखिरी दिन ब्रेकअप डे होता है। यह दिन टॉक्सिक रिश्तों से बाहर निकलकर नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।