फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman’s Body Cremated Under Suspicious Circumstances, Police Recover Partially Burnt Body in Thathia

Kannauj: संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस पहुंची तो अधजली मिली महिला की लाश

Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
Woman’s Body Cremated Under Suspicious Circumstances, Police Recover Partially Burnt Body in Thathia
पुलिस के पहुंचते ही परिजन फरार - फोटो : amar ujala

ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखी पुल के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिसबल को देखते ही परिजन शव को जलता छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चिता की आग बुझाई और महिला के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही शादी कर लाया था युवक

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हई पुरवा से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक कुछ दिन पहले ही एक महिला को शादी करके अपने घर लाया था। सोमवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना पुलिस या मायके पक्ष को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ठठिया के सुखी पुल के पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman’s Body Cremated Under Suspicious Circumstances, Police Recover Partially Burnt Body in Thathia
पुलिस के पहुंचते ही परिजन फरार - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

सुखी पुल के पास सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार होता देख स्थानीय ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही अंतिम संस्कार में शामिल परिजन व रिश्तेदार मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

फरार परिजनों की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पानी डालकर चिता की आग शांत कराई और अधजले शव को बाहर निकालकर पंचायतनामा भरा। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार परिजनों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed