फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर

Wed, 08 Jan 2025 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

परिवार में अगर बेटियां जन्मी हैं तो सुंदर नामों की सूची इस लेख में दी जा रही है। बेटियों के नाम सुंदर, यूनिक और आधुनिक हो सकते हैं। जुड़वा बेटियों के लिए यहां आकर्षक नामों की लिस्ट दी जा रही है।

विज्ञापन
Beautiful Twin Baby Girl Names in Hindi Unique Baby Girl Name
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Amar ujala

Twin Baby Girl Names in Hindi: बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए उत्सव का मौका होता है। अगर परिवार में एक नहीं दो-दो बच्चे आ जाएं तो खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं। दो बच्चों से मतलब जुड़वा बच्चों का होना है। जुड़वा बच्चे के नाम का चयन भी ऐसा होना चाहिए जो उनके जुड़वा होने की पहचान को उजागर करता हो। जुड़वा बच्चों के कुछ पारंपरिक नाम सबसे पहले याद आते हैं, जैसे लव-कुश या सीता-गीता।



अगर आप भी अपने जुड़वा बच्चों के नाम रख रहे हैं तो पारंपरिक नामों से अलग आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों का चयन करें। नाम आज के दौर के अनुरूप हो सकते हैं, साथ ही यूनिक हो सकते हैं। नाम रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि जुड़वा बच्चों के नाम एक-दूसरे से मिलते-जुलते से हों। नाम का अर्थ समान हो सकता है। इसके अलावा नाम एक ही अक्षर से शुरू कर सकते हैं।

परिवार में अगर बेटियां जन्मी हैं तो सुंदर नामों की सूची इस लेख में दी जा रही है। बेटियों के नाम सुंदर, यूनिक और आधुनिक हो सकते हैं। जुड़वा बेटियों के लिए यहां आकर्षक नामों की लिस्ट दी जा रही है।
 

Beautiful Twin Baby Girl Names in Hindi Unique Baby Girl Name
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik

अनन्या और अद्वितीया

बेटी के लिए अ अक्षर से प्यारा सा नाम देना है तो अनन्या और अद्वितीया आकर्षक नाम है। अनन्या का अर्थ एक ही में लीन होने वाला है। माता पार्वती को अनन्या भी कहते हैं। अनन्या का मतलब  अतुलनीय, दूसरों से अलग और आकर्षक है। अनन्या का एक अर्थ अद्वितीय भी है।

अपनी दूसरी बेटी यानी जुड़वा बेटी का नाम अद्वितीया रख सकते हैं। दोनों नामों का अर्थ लगभग समान है  और ये नाम सुंदर व जुड़वा बच्चों के लिए परफेक्ट हैं। अद्वितीया के अन्य अर्थ बेजोड़ या अनोखा होता है।

Beautiful Twin Baby Girl Names in Hindi Unique Baby Girl Name
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik

आकांक्षा और अभिलाषा

आकांक्षा का अर्थ स्वयं से ऊंची किसी चीज के लिए प्रयास करना है। आकांक्षा का अर्थ इच्छा या प्रत्याशा भी होता है। आकांक्षा और अभिलाषा कुछ समान अर्थ वाले नाम हैं। अभिलाषा का अर्थ मन की चाह या कामना से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Twin Baby Girl Names in Hindi Unique Baby Girl Name
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik

निशा और नंदिनी नाम का अर्थ

निशा का अर्थ रात या अंधेरे से हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, निशा एक रात्रि का नाम है। वहीं नंदिनी का अर्थ सुखद महिला से है। नंदिनी देवी गंगा और देवी दुर्गा को भी कहते हैं। नंदिनी आनंदित होना या प्रसन्न होना है।

विज्ञापन
Beautiful Twin Baby Girl Names in Hindi Unique Baby Girl Name
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
आरुषि और अहाना

आरुषि सूरज की पहली किरणें होती है। आरुषि नाम का मतलब भोर, सुबह का लाल आकाश, उज्जवल और जीवन देने वाली से है। वहीं अहाना भी आरुषि नाम से जुड़ा है।  अहाना नाम का मतलब है सूर्य का पहला उदय होना। आंतरिक प्रकाश और सुबह की महिमा को अहाना कहते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed