फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरा नहीं है अकेलापन, कभी अकेले रहकर देखिए

Fri, 24 May 2019 08:50 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 24 May 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
benefits of being alone in hindi
- फोटो : pexels.com

कुछ लोग अकेलेपन को सजा मानते हैं तो कुछ लोग जरुरत मानते हैं। अधिकांश लोग अकेलेपन और बेचैनी से छुटकारा पाने के लिए भीड़ की तरफ भागते हैं। जबकि अकेलापन भले ही शुरू में बोझिल लगे लेकिन ये आपको वास्तविकता से रूबरू कराता है। यही कारण है कि कुछ लोग बिल्कुल अकेला रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं अकेले रहने के फायदे।

benefits of being alone in hindi

अकेलापन रिश्तों को समझने की समझ देता है। जब हम लोगों से दूर खुद के साथ समय बिताते हैं तो उस दौरान हम खुद की जिंदगी का विश्लेषण कर पाते हैं। अकेलेपन में हम इस बात को समझ लेते हैं कि हमारे लिए कौन सही है और कौन गलता है। इस बात पर गहन विचार कर पाने की शक्ति और समय हमें अकेलेपन में ही मिल पाता है।

benefits of being alone in hindi

अकेलेपन में समय बिताकर ही वास्तविकता में आप खुद के लिए जीना सीखते हैं। उस स्थिति में आप ये समझ पाते हैं कि हर हालात में आपको ही खुद को संभालना होगा। अकेलापन आपको आत्म निर्भर बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of being alone in hindi

अकेलापन आपको आपकी अहमियत से रूबरू कराता है। ये आपको खुद से भी प्यार करना सिखाता है। आप खुद के लिए फैसले लेना और उन्हें अमल में लाना सीखते हैं।

विज्ञापन
benefits of being alone in hindi

अकेले रहने पर आप अपने जीवन के उद्देश्य को तलाश पाते हैं। इस वक्त में आप ये चिंतन कर सकते हैं कि किन चीजों से आप आगे बढ़ सकते हैं। अकेलापन दरअसल, खुद को जानने और समझने के लिए काफी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed