{"_id":"5d0b691a8ebc3e57c40b19e5","slug":"best-tips-for-parents-to-teach-good-habits-to-child-before-preschool-admission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर नए सेशन में अपने बच्चे को 'प्रीस्कूल' में डालने की कर रहे हैं तैयारी तो ना भूलें ये आदतें सिखाना","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर नए सेशन में अपने बच्चे को 'प्रीस्कूल' में डालने की कर रहे हैं तैयारी तो ना भूलें ये आदतें सिखाना
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल के अभिभावक बच्चों को काफी जल्दी प्ले ग्रुप स्कूल में डाल देते हैं ताकि वो कम उम्र में ही ज्यादा से ज्यादा सीख सकें। अगर आप छोटे बच्चे के माता पिता हैं तो ये जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को प्रीस्कूल भेजने से पहले कुछ खास बातें जरूर सिखा दें। अगर आपने अपने बच्चे को ये आदतें नहीं सिखाई है तो हो सकता है स्कूल जाने पर उसको दिक्कतों का सामना करना पड़े। जानिए वो कौन सी आदतें हैं जो आपके बच्चे में प्रीस्कूल जानें से पहले होनी चाहिए।
2 of 5
अपने बच्चे को रोजमर्रा की कुछ बातें जैसे नाक पोंछना, लंच बॉक्स खोलना, अपना बैग लगाना और खांसते समय मुंह पर हाथ रखना जैसी आदतें जरुर सिखानी चाहिए। आप अपने बच्चे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि आप उसे ऐसी आदतें सिखाएं।
3 of 5
अपने बच्चे को प्ले स्कूल भेजने से पहुले जरुरी है कि रोज सुबह उसे टॉयलेट सीट पर खुद से बैठना सिखाएं। अगर आपके बच्चे ने डायपर गीला करना छोड़ दिया है। तभी वह प्ले स्कूल जाने के लिए तैयार है। बच्चे के भविष्य के लिए जरुरी है कि आप उसे आसपास की चीजों को व्यवस्थित रखना सिखाएं। ये जरुरी तो नहीं कि आप हर वक्त अपने बच्चे के साथ रहें इसलिए अपने बच्चे को उसके खिलौने और किताबें सही जगह रखना सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्री स्कूल भेजने से पहले जरुरी है कि आप ये देखें कि बच्चा अपने आसपास के बच्चों के साथ घुलमिल रहा है या नहीं। अपने बच्चे को अच्छी आदतें सिखाएं जैसे प्लीज और थैंक्यू कहना। साथ ही ये जरुर ध्यान दें कि क्या वो प्यास लगने या पेशाब जाने जैसी बातें बता रहा है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
अपने बच्चे को अपना परिचय देना सिखाएं। उसे घर का पता, अपने अभिभावक का नाम और फोन नंबर जरुर पता हो। उसे सिखाएं कि कैसे पेंसिल पकड़ते है। स्कूल जाने से पहले जरुरी है कि बच्चा ये सब जाने। बच्चे काफी निश्छल स्वाभाव के होते हैं वो आसानी से किसी से भी बात करने लगते हैं। आज के समय में उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। इतनी सी उम्र में उन्हें ज्यादा तो नहीं लेकिन अच्छे तरकीब से इतना जरूर सीखा सकते हैं कि किसी अनजान इंसान से बात ना करें। साथ ही, उन्हें 'गुड और बैड टच' के बारे में जरूर बताएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।