Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
VIDEO: सरकारी तालाब की भूमि पर बने पक्के निर्माण पर गरजा बुलडोजर, कब्जा करने वाले नौ लोगों को 13 अगस्त को जारी की गई नोटिस
{"_id":"6a842ff7875878770a0f4dc7","slug":"video-video-sarakara-talb-ka-bhama-para-bna-pakaka-naramanae-para-garaja-bldajara-kabja-karana-val-na-lga-ka-13-agasata-ka-jara-ka-gaii-natasa-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकारी तालाब की भूमि पर बने पक्के निर्माण पर गरजा बुलडोजर, कब्जा करने वाले नौ लोगों को 13 अगस्त को जारी की गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकारी तालाब की भूमि पर बने पक्के निर्माण पर गरजा बुलडोजर, कब्जा करने वाले नौ लोगों को 13 अगस्त को जारी की गई नोटिस
इकौना। ग्राम पंचायत इकौना देहात स्थित सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनवाए गए पक्के निर्माण पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। टीम के साथ पहुंचे एसडीएम रवींद्र कुमार ने घरों को ध्वस्त करवाकर कब्जेदारों को ध्वस्तीकरण में खर्च हुए रुपये की भरपाई का नोटिस जारी किया।
ग्राम पंचायत इकौना देहात की गाटा संख्या 2393 ख व 2394 ग राजस्व अभिलेखों में तालाब खाते की सुरक्षित सरकारी भूमि दर्ज है। गांव निवासी गफ्तार सहित नौ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण करवा लिया था। तहसीलदार इकौना रवि कुमार यादव ने 13 अगस्त को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।
नोटिस में सभी को बताया गया था कि न्यायालय से बेदखली जारी हो चुकी है। बावजूद इसके कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया और मौके पर कब्जा बनाए रखा। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कब्जेदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया था।
कब्जा न हटाने पर मंगलवार को तहसीलदार रवि कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी, लेखपाल मनीषा शुक्ला, थाना प्रभारी परमानंद तिवारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।