फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti 30 cm above the danger mark.

Shravasti News: राप्ती खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर

Mon, 17 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rapti 30 cm above the danger mark.
 मधवापुर घाट के पास कटान करती राप्ती नदी,बारिश के बीच छाता लेकर निकलता व्य​क्ति।
श्रावस्ती/तुलसीपुर। नेपाल के पहाड़ों व तराई में बीते दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को राप्ती ने रौद्र रूप धारण कर लिया। शाम होते-होते नदी खतरे के लाल निशान से 30 सेमी ऊपर बहने लगी। इससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीण बाढ़ को लेकर सहमे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर राप्ती के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा गया। लक्ष्मणपुर कोठी स्थित चौधरी चरण सिंह राप्ती बैराज पर सुबह चार बजे से आठ बजे तक जलस्तर 127.80 मीटर दर्ज हुआ। यह खतरे के निशान 127.70 मीटर से 10 सेमी अधिक था। नौ बजे जलस्तर घटकर 127.75 मीटर हो गया। इसके बाद 11 बजे यह 127.70 मीटर पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे जलस्तर फिर बढ़कर 127.80 मीटर हो गया। तीन बजे 127.90 मीटर और शाम चार बजे 128.00 मीटर दर्ज किया गया। चार बजे के बाद जलस्तर स्थिर हो गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



- गाइड वॉल पर कटान का खतरा
राप्ती का जलस्तर बढ़ने से कटान रोकने के लिए बनाए गए गाइड वॉल पर भी खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर मधवापुर घाट पुल के पास गाइड वॉल क्षतिग्रस्त होती दिखी। नदी की तेज धारा के कारण यह कटान हो रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तराई में लगातार बारिश
तराई क्षेत्र में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी तराई में 22.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार को सर्वाधिक 55 एमएम बारिश हुई थी। शनिवार को तराई में 19.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस लगातार बारिश से धान और गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है।

- इन गांवों पर बाढ़ का संकट
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का संकट गहरा गया है। इनमें कथरा माफी, गजोबरी, बंदरा, टेपरा, मोहनपुर, भरथा, हसनापुर बरगा शामिल हैं। सलारूपुरवा, घाटेपुरवा, वीरपुर, लौकिहा, शिकारीचौड़ा, जोगिया, भगवानपुर भी प्रभावित हैं। पोंदिला, पोंदिली और लक्ष्मणपुर के ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। ये सभी ग्रामीण राप्ती के जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

 मधवापुर घाट के पास कटान करती राप्ती नदी,बारिश के बीच छाता लेकर निकलता व्यक्ति।

 मधवापुर घाट के पास कटान करती राप्ती नदी,बारिश के बीच छाता लेकर निकलता व्यक्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed