फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Demand for action from the SP

Shravasti News: एसपी से कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for action from the SP
श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को एसपी राहुल भाटी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि वह 10 अगस्त की शाम हरदत्तनगर गिरंट बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए गईं थी। लौटते समय एक परिचित व्यक्ति उसे बाइक से गांव छोड़ने के लिए आया था। वह गांव के पास पहुंची तो गांव के ही तीन लोग आ गए और दुष्कर्म करने की नीयत से उसे पास में स्थित बाग में जबरदस्ती ले जाने लगे। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बाद भी अब तक उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed