Bhai Dooj 2022 Special Gift Ideas: त्योहार केवल धार्मिक मान्यताओं पर ही नहीं बल्कि परिवार, रिश्तों और संबंधों से जुड़ा खास मौका होता है। किसी त्योहार के मौके पर परिवार मिलकर पर्व का जश्न मनाते हैं। दिवाली कई पर्वों से मिला एक उत्सव होता है, जिसके आखिरी दिन भाई दूज मनाया जाता है। दिवाली के दो दिन बार भाई दूज का पर्व होता है। इस बार 26 अक्तूबर को भाई दूज मनाया जा रहा है। भाई दूज भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने वाली खास पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है और उसकी लंबी आयु की कामना करती है। भाई भी बहन को स्नेह देता है और उनके मनपसंद तोहफे देकर चेहरे पर मुस्कान लाता है। भाई दूज से पहले अक्सर बहन के तोहफे को लेकर भाई असमंजस में पड़ जाते हैं कि उन्हें क्या गिफ्ट दें। अगर आप भी भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को खास और पसंद आ जाने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां आपको भाई दूज के गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।
Bhai Dooj 2022 Special Gift Ideas: ये हैं बहन के लिए शानदार तोहफे, इस भाई दूज करें गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनपसंद ड्रेस
लड़कियों के वार्डरोब में हमेशा कपड़ों की कमी रहती है। ऐसे में अगर आप भाई दूज पर अपनी बहन को कोई ड्रेस गिफ्ट करना चाहते हैं तो बेझिझक दे सकते हैं। बहन जिस तरह के कपड़े पहनना पसंद करती हों, उन्हें तोहफे में दें। बहन को कोई एथनिक वियर, टॉप या ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। स्टाॅल या दुपट्टे भी बहन को पसंद आ जाएंगे।
मेकअप किट
लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है। भाई बहन को मेकअप का सामान दे सकते हैं। अगर आपकी बहन मेकअप नहीं करती, तो उन्हें कोई स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे क्रीम, ग्लाॅस, स्क्रब, शैम्पू, मॉइश्चराइजर या फेशियल किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी का मेकअप किट या फेशियल किट बहन को जरूर पसंद आएगा।
ज्वेलरी
भाई दूज को खास बनाने के लिए आप अपनी बहन को कोई खास ज्वेलरी दे सकते हैं। उनके लिए खास डिजाइन का पेंडेंट, सोने या चांदी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, इयररिंग्स सेट, पायल, झुमके या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं।
स्मार्ट वॉच
बहन को घड़ियों का शौक हो तो इस बार उन्हें स्मार्ट वाॅच गिफ्ट कर सकते हैं। इस समय स्मार्ट वॉच का ट्रेंड है। बहन को आपका दिया ये गिफ्ट जरूर पसंद आ जाएगा।