फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले पार्टनर के साथ गलती से भी न करें ये 5 बातें, आ सकती है रिश्तों में खटास

Mon, 25 Jun 2018 11:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
couple rules things you should never do before going to bed
stress couple
बहुत बार ऐसा होता है कि शादी के कुछ समय तक तो पति पत्नी के बीच सब नार्मल रहता है, लेकिन कुछ समय बाद अचानक दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगती है। जिस वजह से लोगों की अच्छी खासी चल रही शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो जाती है। आप दोनों के रिश्ते में आई इस खटास के पीछे छोटी छोटी बाते वजह होती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी वो बातें हैं जो हमें सोने से पहले अपने पार्टनर के साथ नहीं करनी चाहिए। 
couple rules things you should never do before going to bed
stress couple
सोने से पहले ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें
रात को सोने से पहले बैडरूम में आप दोनों के पास जो समय होता है उसका सही से इस्तेमाल करें। ऐसा न हो कि आप अपने पार्टनर के साथ अपने ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें लेकर बैठ जाएं।आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को इरिटेट कर सकता है। ये वक्त आप दोनों का है। इस वक्त को एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करके बिताएं। 
couple rules things you should never do before going to bed
man on laptop
सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल
बहुत बार ऐसा होता है कि कपल में से कोई एक रात को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाते है। यह समय लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठने का नहीं आप दोनों का समय है। ऐसा करके अपने रिश्ते में दूरियां न पैदा करें। यही वजह है जिसके कारण आप दोनों के बीच में मनमुटाव हो सकता है। रात का समय सिर्फ आप अपने पार्टनर के साथ बिताएं। ऐसा करने से आपके बीच की दूरियां कम होंगी साथ ही आपस में प्यार भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple rules things you should never do before going to bed
stress couple
गलतियों का टोकरा लेकर न बैठ जाएं
अगर आप रात को सोने से पहले आपने पार्टनर को उसकी पूरे दिन की गलतियों का चिठ्ठा सुनाने लगेंगे तो वो आपसे बोर हो जाएंगे। साथ ही आप दोनों के बीच मन मुटाव भी हो सकता है। ऐसा करने से बचें। एक दूसरे के साथ रिश्तों को अच्छे बनाएं रखने के लिए अब कभी दोबारा रात को सोने से पहले न करें इस बारे में चर्चा।
विज्ञापन
couple rules things you should never do before going to bed
Sleep
गुड नाइट किस भी जरूरी
पत्नियों को पति की यह बात बेहद बुरी लगती है कि वो रात को उनसे बिना कुछ कहें सो जाते हैं। सोने से पहले आपको अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर देनी चाहिए। इससे आपका रिश्ता और गहरा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed