{"_id":"5b306af94f1c1bf26e8b9d51","slug":"how-your-partner-sleep-with-you-reveals-a-lot-about-your-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने का अंदाज बता देता है कि पार्टनर को आपसे कितना प्यार है, चौंकिएगा नहीं ये सच है","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सोने का अंदाज बता देता है कि पार्टनर को आपसे कितना प्यार है, चौंकिएगा नहीं ये सच है
Mon, 25 Jun 2018 10:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
partner hug
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के कुछ सालों तक तो नए नवेले शादीशुदा जोड़े एक दूसरे को गले से लगाकर सोते हैं। शादी के कुछ सालों बाद भी अगर आपके पार्टनर आपके साथ ऐसे ही सोते हैं तो यह बहुत खुशी की बात है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो हो सकता है कि शायद आपके रिश्ते की गाड़ी ट्रैक पर नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे सोने के तरीके से रिश्ते का क्या लेना देना तो आपको बता दें कि रात में अपने पार्टनर के साथ सोने का तरीका आपके प्रेम संबंधों की स्थिति बयां करता है। हाल ही में एक रिसर्च हुआ है यह सामने आया है कि सोने की पोजिशन के अपने मायने हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है आपके पार्टनर की सोने की पोजिशन...
2 of 5
Sleep
अगर आपकी पत्नी आपके कंधों पर सिर रखकर सोती हैं, तो इसका मतलब यह है कि वह आपकी बहुत फिक्र करती है। ज्यादातर पार्टनर इस स्थिति में सोना बहुत पंसद करते है। इस तरह सोने वाली पत्नियां अपने पार्टनर को बहुत प्यार करती हैं और उन पर बहुत भरोसा रखती हैं।
3 of 5
sleep
अगर आपके पार्टनर सोते वक्त आपकी पीठ की तरफ से लिपटकर सोता है तो समझ लीजिएगा कि वह आपके साथ कंफर्टेबल हैं। शादी के इतने सालों बाद भी आपके पार्टनर का इस पोजिशन में सोना इस बात का सबूत है कि वह आपसे बहुत प्यार करते हैं और आप दोनों का रिश्ता बेहद रोमांटिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
partner sleep
अगर आपका पार्टनर आपसे मुंह फेरकर, बिल्कुल विपरीत सोता है तो यह इस बात का अलार्म है कि आपके रिश्ते में दूरियां आ रही हैं। शादी के बहुत सालों बात अक्सर कपल्स इस पोजिशन में सोते हैं। एक दूसरे के प्रति उनमें कोई रोमांच नहीं रह जाता। लेकिन एक बात यह भी है कि अगर विपरीत दिशा में सोने के बावजूद आपका पार्टनर आपसे सटकर सोता है तो यह बताता है कि आपका पार्टनर आपको पर्सनल स्पेस देने में विश्वास रखते हैं और आपकी ओर आकर्षित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
partner sleep
शादी के 10-15 सालों बाद पार्टनर सटकर सोए यह जरूरी नहीं। अगर सोते वक्त आपके पार्टनर और आपका चेहरा एक दूसरे की तरफ होता है तो इसका मतलब है कि आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। इसके अलावा ऐसे सोने से आप दोनों का रिशता पहले से ज्यादा मजबूत और अटूट हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।