फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए रिलेशनशिप में हैं तो न बनें चिपकू, इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 15 Jul 2019 12:52 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Do not sent emotional messages in new relationship
relationship

नया रिलेशनशिप बेहद नाजुक होता है। इसे फलने-फुलने में वक्त लगता है। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक लगता है। लेकिन, धीरे-धीरे रिलेशनशिप में हुई छोटी से चूक भी भारी पड़ने लग जाती है। कई बार अनजाने में बोले गए शब्दों की वजह से भी हमारा रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। कई बार हम ऐसे कदम उठा देते हैं, जो पार्टनर को पसंद नहीं आते हैं। आइए जानते हैं रिलेशनशिप में किन बातों का ख्याल रखें

Do not sent emotional messages in new relationship
relationship

सार्वजनिक स्थलों पर रोमांस करने से बचें
सार्वजनिक स्थलों पर संभल कर चलें। अगर आपके पार्टनर को आपका हाथ पकड़ना, गले में हाथ डालकर चलना पसंद नहीं आ रहा, उसे इससे असहज महसूस हो रही है तो ऐसा करने से बचें। सार्वजनिक स्थलों पर प्यार प्रदर्शित करने की अपनी भावना पर काबू रखें। 

 

Do not sent emotional messages in new relationship
relationship tips

इमोशनल मैसेज न भेजें
रिलेशन में आने के कुछ ही दिनों बाद इमोशनल मैसेज भेजना शुरु न करें। इसकी बजाय नॉर्मल और संक्षिप्त मैसेज भेजें। इसके अलावा दिनभर फोन पर बातचीत और मैसेज करने से बचे। अपनी दिनभर की डिटेल एक दूसरे के साथ शेयर करने से बचें। एल्कोहल के सेवन के बाद अपने पार्टनर को फोन न मिलाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not sent emotional messages in new relationship
relationship

जल्दी-जल्दी न मिले
नए रिलेशनशिप में मिलने की जल्दबाज़ी कतई न करें। रोज़ मिलने की जगह हफ्ते में मिलने का दिन निर्धारित कर लें। पहली बार जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका मन हर पल अपने लवर्स के साथ बिताने को करता है। ऐसा करना कपल्स को अच्छा भी लगता है, लेकिन कई बार इस चक्कर में उनके दूसरे ज़रूरी काम प्रभावित हो जाते हैं। इसकी वजह से बाद में परेशानी उठानी पड़ती है।

 

विज्ञापन
Do not sent emotional messages in new relationship
relationship - फोटो : file photo

चेपू न बने
रिलेशनशिप में एक- दूसरे को स्पेस देना बेहद ज़रूरी होता है। इससे रिलेशनशिप मज़बूत होती है। जब आप नए रिलेशनशिप में हो तो चेपू कतई न बने। इससे आपके पार्टनर को असहज हो सकती है और आपका रिलेशन बिगड़ सकता है। ज़रूरत के हिसाब से ही अपने पार्टनर या लवर्स को महत्व दें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed