आसमान से गिरी मौत: नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे दो भाई, बिजली गिरने से बड़े वाले की गई जान; छोटा भी चपेट में
घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए देवनंदनी अस्पताल हापुड़ लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई भी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वह बच गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
नीम के पेड़ के नीचे टहल रहे थे दोनों भाई
ग्रामीणों के अनुसार, रसूलपुर बहलोलपुर निवासी अतुल कुमार का 18 वर्षीय पुत्र आर्यन शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे अपने छोटे भाई दक्ष के साथ घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ के नीचे टहल रहा था। इसी दौरान झमाझम बारिश के साथ अचानक कड़कड़ाती आकाशीय बिजली नीम के पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से आर्यन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि पास में मौजूद दक्ष भी इसकी चपेट में आ गया लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया।
अस्पताल लेकर गए थे परिवार वाले
घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए देवनंदनी अस्पताल हापुड़ लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।
परिवार का रो रोकर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।