फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Indefinite strike announced over mismanagement at Sikandrabad Mandi in Bulandshahr

बुलंदशहर: सिकंदराबाद मंडी में अव्यवस्थाओं पर फूटा आढ़तियों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

Fri, 14 Aug 2026 04:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 14 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद की फल-सब्जी मंडी में बदहाल सफाई, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था से नाराज आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। उनका आरोप है कि लाखों रुपये टैक्स वसूले जाने के बावजूद किसानों और व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Indefinite strike announced over mismanagement at Sikandrabad Mandi in Bulandshahr
सब्जी मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद जीटी रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गंदगी और अव्यवस्थाओं से परेशान आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। आढ़तियों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें की जा रही हैं, अधिकारी आते हैं, आश्वासन मिलता है, लेकिन मंडी की तस्वीर नहीं बदलती।

विज्ञापन


मंडी परिसर में चारों तरफ गंदा पानी, कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार लगा है। हजारों किसान रोजाना दूर-दूर से फल और सब्जियां लेकर मंडी पहुंचते हैं, लेकिन बदहाल हालात के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां सफाई व्यवस्था और आवारा पशुओं की समस्या के चलते स्थिति पूरी तरह चरमराई हुई है।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि मंडी से लाखों रुपये का टैक्स वसूला जाता है, लेकिन इसके बदले आढ़तियों और किसानों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल है। मंडी में लगे नल खराब पड़े हैं। दूर-दराज से फसल लेकर आने वाले किसानों को भीषण गर्मी में पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। आढ़तियों का कहना है कि जब टैक्स लेने में कोई कमी नहीं होती, तो फिर सुविधाएं देने में इतनी लापरवाही क्यों? आढ़तियों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक मंडी की सफाई, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, हड़ताल खत्म नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed