बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु-वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल, 5 गिरफ्तार
घायल अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र कासिम निवासी मौहल्ला सदीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप मे हुई है। घायल अभियुक्त के अन्य 4 साथियों को भी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेकिंग के दौरान गुरुवार की रात थाना बीबीनगर पुलिस टीम पोटा कबूलपुर वाले रास्ते पर चन्दपुरा बम्बे के पास मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि तभी एक बाइक पर दो व्यक्ति व एक छोटा हाथी वाहन में तीन सदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
घायल अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र कासिम निवासी मौहल्ला सदीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप मे हुई है। घायल अभियुक्त के अन्य 4 साथियों को भी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असल्हा, कारतूस व वाहन (जिसमे एक भैंसा) बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त समीर एक शातिर किस्म का अपराधी है। बरामद भैंसा थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
गिरफ्तार अन्य लोगों के नाम
- मनीष उर्फ चिन्टू पुत्र कुलदीप, निवासी ग्राम रझैड़ा, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़, उम्र करीब 22 वर्ष।
- उवैश पुत्र आरिफ, निवासी वैठ, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़, उम्र करीब 24 वर्ष।
- आसिफ पुत्र सलीम, निवासी मौहल्ला आदर्श नगर, स्याना बस अड्डे के पीछे, कस्बा व थाना गढ़, जनपद हापुड़, उम्र 32 वर्ष।
- दानिश पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी मौहल्ला सैनी फरीदनगर, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 35 वर्ष।
आरोपियों से 2 अदद तमंचे 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर। एक मोटरसाइकिल अपाचे नंबर,एक छोटा हाथी (पिकअप वाहन), एक चोरी किया गया भैंसा बरामद किया गया। 14,800/- रुपये की नगदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार सभी अपराधी शातिर किस्म के बदमाश हैं। सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।