{"_id":"6a7e124a096831fa4a0977ee","slug":"a-second-marriage-dreams-left-unfulfilled-expenses-paid-and-the-first-wife-had-to-accept-it-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1038-954267-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दूसरा निकाह... दिल में रह गए अरमां, खर्चा भरा व पहली को करना पड़ा कुबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दूसरा निकाह... दिल में रह गए अरमां, खर्चा भरा व पहली को करना पड़ा कुबूल
विज्ञापन
औरंगाबाद थाने में बैठे दोनों पक्षों के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों के अरमां दिल में ही रह गए। पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया तो लड़की के परिजनों ने दूल्हा और बरात को बंधक बना लिया। घटना बुधवार शाम की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को छुड़ाया और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। यहां पंचों की मौजूदगी में दूल्हा पक्ष ने समारोह में खर्च हुई रकम लौटाई और पहली पत्नी को अपने साथ लेकर लौट गए।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी इमरान का करीब छह वर्ष पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी युवती से निकाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इमरान अपना दूसरा निकाह करने के लिए बुधवार शाम बरात लेकर औरंगाबाद पहुंचा। इसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी को मिल गई। वह परिजनों के साथ शादी समारोह में पहुंचीं और हंगामा कर दिया।
डेढ़ लाख रुपये की दावत के खर्च पर अटका मामला
थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुल्हन पक्ष ने शादी की दावत में खर्च हुई करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम वापस करने की मांग की। बाद में पंचों की मौजूदगी में दावत में खर्च हुए रुपये अदा कराकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
पति के साथ जाने को तैयार हुई पहली पत्नी
मामले की जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी भी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। दूसरी शादी का मामला बिगड़ने के बाद इमरान ने पहली पत्नी को अपने साथ ले जाने की सहमति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से इमरान पहली पत्नी को अपने साथ ले गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने लाकर आपस में समझौता करा दिया गया है।