फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married lover kills mother of four who was pressuring him to marry her

शादीशुदा प्रेमिका का कत्ल: चार बच्चों की मां आशिक से हर बार कहती थी एक ही बात, परेशान होकर ली जान; उगले हर राज

Thu, 13 Aug 2026 12:17 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 13 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमी अजीत ने शादी के दबाव में चार बच्चों की मां बेबी की चाकू से हत्या की। परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर जीटी रोड पर जाम लगाया।

विज्ञापन
Married lover kills mother of four who was pressuring him to marry her
प्रेमिका की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाले शादीशुदा प्रेमी ने चार बच्चों की मां की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि प्रेमिका उस पर जबरन शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया। बुधवार शाम को आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

नेहरूपुर गांव निवासी पंकज उर्फ भांते ने बताया कि वह एक दुकान पर हलवाई का काम करते हैं। वर्ष 2011 में उनकी शादी दिल्ली के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी बेबी (35) के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे नेहा, परी, युग व अंश हैं। उनकी पत्नी पॉटरी इकाई के ठेकेदार अजीत के पास मजदूरी करती थी। मूलरूप से नेहरूपुर निवासी अजीत वर्तमान में कॉलेज रोड से आगे शिवलोक कॉलोनी में ऊषा देवी के मकान में किराए के कमरे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे वह पॉटरी से मजदूरी कर घर आए थे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी बेबी घर पर नहीं है। बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बेबी के पास ठेकेदार अजीत का फोन आया था। इसके बाद वह उसके पास चली गई। पीड़ित ने अपनी पत्नी की तलाश की और अजीत के पैतृक घर गए। यहां वह मौजूद नहीं था। तभी उनको सूचना मिली कि शिवलोक कॉलोनी में अजीत ने चाकू से गोदकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया है।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस टीम मौके पर आई और जांच की। सूचना मिलने पर सीओ शोभित कुमार भी टीम के साथ पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। वहीं, फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया कि अजीत और बेबी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। पुलिस ने बेबी के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।

पुलिस टीम ने रात को आरोपी की तलाश की और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि वह पॉटरी इकाई में ठेकेदार है। उसका साथ काम करने वाली बेबी से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते बेबी अक्सर शादी कर साथ में रहने का दबाव बनाती रहती थी।

शादी का बना रही थी दबाव
मंगलवार रात को बेबी जब कमरे में मिलने आई तो शादी के लिए दबाव बनाने लगी। बेबी पहले से चार बच्चों की मां थी और अजीत भी शादीशुदा था। एक गांव के होने के चलते शादी संभव नहीं थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसमें आरोपी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। महिला का शोर सुनकर पास में रहने वाले अन्य किराएदार रोबिन व लक्ष्मी वहां आ गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग गया।

एनकाउंटर में ढेर करने की उठी मांग
वहीं, बुधवार शाम को पोस्टमार्टम जांच के बाद शव जब घर पहुंचा तो गुस्साए परिजन नेहरूपुर चुंगी पहुंच गए। जहां शव को रखकर उन्होंने जाम लगा दिया और आरोपी को एनकाउंटर में ढेर करने की मांग करने लगे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया। करीब 30 मिनट की वार्ता के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

तीन साल पहले छोड़ गई थी अजीत की पत्नी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत भी शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं, जो गांव में उसके भाई के पास रहती हैं। अजीत की पत्नी करीब तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उसकी नजदीकियां बेबी के साथ बढ़ गई थी। पॉटरी में काम करने के दौरान भी बेबी अक्सर अजीत के आगे-पीछे ही रहती थी, जो बात अजीत को अखरने लगी थी। उसको डर था पॉटरी संचालक को यदि प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई तो नौकरी जा सकती है। इसलिए वह बेबी से केवल अपने कमरे पर ही मिलता था।

पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया है कि बेबी शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने सिर, सीने और पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed