{"_id":"6a7ca70c7a149d01050463af","slug":"protest-demanding-a-five-day-banking-week-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162574-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
पांच दिन बैंकिंग सुविधा की मांग को लेकर विरोध जताते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार शाम बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर किया।
इस दौरान नारेबाजी कर पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य की मांग की गई। कहा कि यदि मांग जल्द लागू नहीं की तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग है। इससे कार्य-जीवन संतुलन और बैंकिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सरकार मांग को नजरअंदाज कर रही है।
मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच इसे लागू करने पर लिखित सहमति बनी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी इसे जल्द लागू करने का आश्वासन दिया था लेकिन वित्त मंत्रालय ने अब तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन
बीओबी के जनरल सचिव वाईके शर्मा ने कहा कि बैंक यूनियनों ने संयुक्त होकर विरोध जताया। यदि सरकार ने जल्द अधिसूचना जारी कर अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) के एजीएस सुभाष तेवतिया, क्षेत्रीय सचिव ब्रिजेश कुमार शर्मा, पीएनबीएसए अध्यक्ष अजय तोमर, सचिव तरुण कुमार लोधी, पीएनबीयू के डीजीएस माही चंद, बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएस जगवीर सिंह, आंचलिक सचिव खगेश शर्मा व जयवीर सिंह और जूही सचदेवा व निहारिका आदि ने अपने विचार रखे।