{"_id":"6a7ca6705f844c3fb40ae42f","slug":"slogans-of-vande-mataram-and-bharat-mata-ki-jai-echoed-during-the-tiranga-yatra-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162583-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा
विज्ञापन
पहासू में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/स्याना/नरौरा/सिकंदराबाद/औरंगाबाद/अहार/जहांगीराबाद/बीबीनगर/अनूपशहर/बुगरासी/ऊंचागांव। जिले भर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपाइयों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे जिले में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजे। नगर से लेकर देहात तक लोगों में उत्साह देखा गया।
जिला प्रशासन ने नुमाइश मैदान में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया। इसमें विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल शामिल हुए। सीडीओ निशा ग्रेवाल के निर्देशन में शहीदों की याद में प्रदर्शनी लगी।
स्याना में बाबूजी कल्याण सिंह पार्क से यात्रा शुरू होकर वहीं समाप्त हुई। इसमें विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे। नरौरा में मंडल प्रभारी लोकेंद्र चौधरी और पूर्व राज्यमंत्री राजीव लोधी ने भाग लिया।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित उपस्थित थे। औरंगाबाद की यात्रा में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी शामिल हुए।
आहार में विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहांगीराबाद में रीता लोधी और पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी ने यात्रा को झंडी दिखाई। बीबीनगर में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और ब्लॉक प्रमुख रजनी सिरोही मौजूद रहे।
यात्रा का विभिन्न स्थानों पर किया गया स्वागत
खुर्जा/पहासू/छतारी। क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। खुर्जा में नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से विधायक मीनाक्षी सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह और अन्य कार्यकर्ता रहे। साथ ही स्कूल छात्र भी हाथों में तिरंगा लेकर चलते रहे।
इसके अलावा पहासू में तिरंगा यात्रा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार, अलीगढ़ बस अड्डा बाजार, गुल्लक बाजार मार्गों से होकर ब्लाॅक परिसर पर सम्पन्न हुई।
इसमें भूपेंद्र गौड़, ब्लाॅक प्रमुख दीवारानी सिंह, मुनेश कुमार, राधेश्याम सारस्वत, देवेन्द्र भारद्वाज, श्रीपाल सिंह, मोहित सोनी, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। छतारी नगर पंचायत की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी सलीम, उदित नारायण, समीर खां, मनीष यादव, दुर्गेश, बब्बल, भूपेंद्र, बंटी आदि रहे।
कस्बा अमरगढ़ स्थित स्थित जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अनीता लोधी, मुनेश प्रधान मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
बुगरासी में तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं डिबाई नगर के साथ कर्णवास, दानपुर तथा नरौरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इसमें विधायक सीपी सिंह, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, पूर्व आईजी केपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, केसरी सिंह, संतोष राजपूत मौजूद रहे। सलेमपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में धतूरी से शुरू हुई यात्रा मुकीमपुर, जटपुरा और चित्सौन होते हुए सलेमपुर पहुंची। शिकारपुर में भटोला रोड से प्रारंभ होकर परशुराम चौक होते हुए पहासू रोड पर संपन्न हुई।