फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against former clerk for embezzlement of 1 crore in market fees.

Bulandshahar News: एक करोड़ रुपये मंडी शुल्क के गबन में पूर्व लिपिक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against former clerk for embezzlement of 1 crore in market fees.
अनूपशहर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारियों से वसूले गए मंडी शुल्क, विकास सेस और किराये का करीब एक करोड़ रुपये गबन करने के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने पूर्व लिपिक पर तो रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन मंडी सचिव के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, अब पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने एडीएम वित्त को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि मंडी सचिव और बाबू देव कुमार शर्मा ने वर्ष 2021-22 से 2025 तक वसूला गया करीब एक करोड़ रुपये विभाग के खाते में जमा ही नहीं किया। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी रसीदों के माध्यम से धनराशि वसूल की थी, लेकिन इसे मंडी समिति के सरकारी खाते में जमा नहीं कराया। इसके बाद मामले में डीडी मंडी राजीव कुमार राय ने जांच कराई तो सामने आया कि मंडी के पोर्टल पर फर्जी तरीके से व्यापारियों की बकाया डिमांड कम कर दी जाती थी। इससे सरकारी अभिलेखों में वास्तविक बकाया कम दिखाई देता रहा। वहीं, रसीद बुक की ऊपरी प्रति खाली छोड़कर कार्बन कॉपी पर किराया दर्शाकर 13,410 रुपये की अतिरिक्त हेराफेरी किए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


चार्ज और नो-ड्यूज दिए बिना सेवानिवृत्ति का आरोप
आरोप है कि सेवानिवृत्ति से पहले और बाद में कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद पूर्व लिपिक ने अपने पटल से संबंधित अभिलेख और पूरा चार्ज संबंधित अधिकारियों को नहीं सौंपा। बाद में जब व्यापारियों के पोर्टल पर बकाया धनराशि दिखाई देने लगी और शिकायतें मिलने लगीं तो मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज का 15.12 लाख रुपये बकाया
गबन का खुलासा होने के बाद मामले में आरोपी सेवानिवृत्त बाबू देव कुमार शर्मा ने करीब 75.99 लाख रुपये की धनराशि विभाग के खाते में जमा करा दी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी बाबू से 15.12 लाख रुपये का ब्याज और वसूल किया जाना है। विभागीय निर्देशों के बावजूद रकम जमा नहीं होने पर मंडी प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की।


कोट ---
आरोपी सेवानिवृत्त बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंडी सचिव समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। --- अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed