{"_id":"6a7e120e0ba779b11104ce98","slug":"two-people-filling-balloons-with-air-were-seriously-injured-when-a-cylinder-nozzle-burst-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1038-954322-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिलिंडर का नोजिल फटने से गुब्बारों में हवा भर रहे दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिलिंडर का नोजिल फटने से गुब्बारों में हवा भर रहे दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर सिलिंडर का नोजिल फटने से घायल राजेश जिला चिकित्सालय में भर्ती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच नगर के कालाआम चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह गुब्बारों में हवा भरने के दौरान हीलियम गैस के सिलिंडर का नोजिल फट गया। इससे गुब्बारों में हवा भर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कालाआम चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। एक की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला चिकित्सालय में भर्ती नगर के मोहल्ला साठा गद्दियों वाली गली निवासी राजेश (41) ने बताया वह फेरी लगाकर गैस के गुब्बारे बेचते हैं। समारोहों में भी गुब्बारों की सजावट करते हैं। बृहस्पतिवार को एक ठेकेदार ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए कालाआम चौराहे पर गुब्बारों की सजावट करने के लिए बुलाया था।
राजेश ने बताया कि सुबह वह कांशीराम आवासीय कॉलोनी शिकारपुर रोड निवासी राकेश (42) के साथ सजावट करने पहुंचे।
गुब्बारों में गैस भरने के लिए करीब 8ः30 बजे राकेश सिलिंडर का नोजिल लगाने लगे। पास में वह भी खड़े थे। इसी दौरान नोजिल फट गया। तेज प्रेशर के कारण आसपास की कंक्रीट लगने से वह दोनों घायल हो गए। राकेश नजदीक होने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया बाद में राकेश को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे से छूट गया रोजगारः नगर के साठा निवासी राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 150 गुब्बारे फुलाने का काम मिला था। इसके बदले उन्हें 8500 रुपये मिलते। इसमें लागत निकालकर 1200-1200 रुपये दोनों को बच जाते। अचानक नोजिल फटने से हादसा हो गया, जब होश आया तो अपने आप को चिकित्सालय में भर्ती पाया। शरीर में जख्म हो गए हैं। 15 अगस्त की भी बुकिंग ले रखी है।