नई वाली की जगह पुरानी वाली वापस मिली: दूसरी शादी करने पहुंचा दुल्हा, फिर हुई ऐसी घटना; घर लानी पड़ी पहली बीवी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी इमरान का करीब छह वर्ष पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी युवती से निकाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों ने बंधक बना लिया। पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को बंधनमुक्त कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में पंचों की मौजूदगी में दावत में खर्च हुई रकम लौटाने पर मामला शांत हुआ।
छह साल पहले हुई थी पहली शादी
इसके बाद पहली पत्नी भी अपने पति के साथ जाने को राजी हो गई। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी इमरान का करीब छह वर्ष पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी युवती से निकाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
दुल्हे और बारातियों को बनाया बंधक
बुधवार शाम इमरान बारात लेकर औरंगाबाद में दूसरी शादी करने पहुंच गया। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी को दूसरे निकाह की जानकारी मिल गई। वह परिजनों के साथ शादी समारोह में पहुंच गई और वहां हंगामा शुरू कर दिया। पहली पत्नी के विरोध के बाद दुल्हन पक्ष को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही औरंगाबाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हे समेत बंधक बनाए गए बारातियों को बंधन मुक्त कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
डेढ़ लाख रुपये की दावत के खर्च पर अटका मामला
थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुल्हन पक्ष ने शादी की दावत में खर्च हुई करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम वापस करने की मांग की। बाद में पंचों की मौजूदगी में दावत में खर्च हुई रकम अदा कराकर मामले को शांत कराया गया।
पति के साथ जाने को तैयार हुई पहली पत्नी
मामले की जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी भी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। दूसरी शादी का मामला बिगड़ने के बाद इमरान ने पहली पत्नी को अपने साथ ले जाने की सहमति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से इमरान पहली पत्नी को अपने साथ ले गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने लाकर आपस में समझौता करा दिया गया है। इमरान पहली पत्नी को भी अपने साथ ले गया है।