जैसे एक पिता के दिल के सबसे करीब बेटी होती है, उसी तरह से मां के दिल के करीब उसका बेटा होता है। उसकी हर जिद और डिमांड को मां हमेशा पूरी करती है। यहां तक कि अपनी बेटी से भी ज्यादा वो बेटे की फिक्र करती है। वहीं बेटा भी पापा से ज्यादा मां को अपनी जिंदगी के फैसलों में शामिल करता है। तो अगर आपको अपने बेटे के साथ इस बॉडिंग को और मजबूत करनी है तो इन बातों को जरूर अपनाएं।
बेटे के साथ रिश्ता करना है मजबूत तो हर मां को अपनानी चाहिए ये पांच बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही मां अपने बेटे को सबसे ज्यादा चाहे लेकिन टीनएज में आकर एक समय बेटा अपने माता-पिता से दूर न हो जाए। इसलिए बेटे की अच्छी दोस्त बनिए। जिससे वो अपने दिल की सारी बातें शेयर कर सके। तभी बच्चों को भी समझ आएगा कि उनकी मां और पिता उसे सही सलाह दे रहे हैं और उसके भले के लिए ही कह रहे हैं।
वैसे तो मां हमेशा भावुक होकर ही बच्चों की परवरिश करती है। लेकिन बेटों के साथ ये भावनात्मक रिश्ता और गहरा रखना चाहिए। जिससे उसे रिश्तों और भावनाओं की अहमियत पता चले। अगर आप ऐसा करेंगी तो वो कभी भी किसी का भी दिल नहीं दुखाएगा। बेटे के साथ रिश्ता ऐसा रखें कि वो अपने दिल की सारी बातें आपसे कह सके।
अपने साथ घर के काम में शामिल करें। इससे उसे घर की देखभाल करने और आपके कामों की अहमियत भी समझे। घर के काम सिखाना केवल बेटी के लिए जरूरी नहीं है। बेटे को काम सिखाने से उसे बाहर पढ़ने जाते समय ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
केवल बेटी की परवरिश और निगरानी पर समय न खर्च करें। अपने बेटे को भी सही परवरिश और सीख देने के साथ ही निगरानी जरूरी है। जिससे कि वो गलत रास्ते पर न निकले।