{"_id":"5eb618bb79714932350f1e72","slug":"5-mistakes-in-relationships-that-you-can-avoid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन गलतियों के वजह से रिश्ते में बढ़ सकती है कड़वाहट, भूलकर भी ना करें अंदाज","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन गलतियों के वजह से रिश्ते में बढ़ सकती है कड़वाहट, भूलकर भी ना करें अंदाज
लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 17 May 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार करना तो बेहद आसान है लेकिन इसे बरकरार रखना उतना ही कठिन। रिश्ते में अपने पार्टनर की निजता को भी बरकरार रखना बेहद जरूरी है। एक रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना बेहद जरूरी है। अगर आपके रिश्ते में एक दूसरे की निजता का सम्मान नहीं करेंगे तो रिश्ते में घुटन महसूस होने लगेगी। यही नहीं कई बार तो रिश्ता टूट भी जाता है। जाहिर है ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को उनका पर्सनल स्पेस दें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जो एक स्वस्थ रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक सरल, सहज और स्वस्थ रिश्ते में दो लोग एक-दूसरे को कभी भी किसी काम के लिए जबरदस्ती नहीं करते हैं। एक प्रेमपूर्ण रिश्ते की पहचान ही यही है कि दोनों लोग एक-दूसरे को आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं। अगर आपका रिश्ता मजबूत है तो आप दोनों जरूर एक-दूसरे को उनका पर्सनल स्पेस जरूर दें। पर्सनल स्पेस एक ऐसी चीज है जो एक रिश्ते को बना भी सकती है और पल भर में तोड़ भी सकती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कई बार असुरक्षा की भावना के चलते हम अपने साथी की जिंदगी में इतना ज्यादा दखल देने लगते हैं , जिससे आपका पार्टनर आपसे परेशान होने लगता है। ऐसा करना कतई जायज नहीं है। अगर आप ऐसा लगातार करते रहेंगे तो यह आपके रिश्ते को खत्म कर देगी। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि अपनी असुरक्षा की भावना के चलते अपने साथी को सवाल पूछ-पूछकर तंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ऑफिस में क्या किया, फोन पर किससे बात हो रही थी, बाहर गए थे तो क्या खाया, दोस्त से मिले तो क्या बात हुई ? इस तरह की बातें दांपत्य जीवन का हिस्सा होती हैं। कई बार यह निर्भर करता है की आपका रिश्ता कैसा है। बहरहाल, इन बातों की एक सीमा होनी चाहिए। अगर किसी रिश्ते में बहुत ज्यादा सवाल जवाब होते हैं तो ऐसे रिश्ते टूट भी सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अपने साथी को उनका पर्सनल स्पेस जरूर दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा। अगर आपके रिश्ते में पर्सलन स्पेस नहीं होगा तो एक समय बाद आप दोनों एक-दूसरे से चिढ़ने लगेंगे, शायद एक-दूसरे को पंसद भी न करें। जाहिर है हर रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।