पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hostel Life Tips: क्या आपका बच्चा पहली बार हॉस्टल में रहेगा? ये गलतियां बिल्कुल न करें

Wed, 01 Jul 2026 04:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

Hostel Tips for Students: यदि आपका बच्चा पहली बार हॉस्टल में रहने जा रहा है, तो उसे केवल जरूरी सामान ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, समय प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पैसे का सही उपयोग और भावनात्मक रूप से नए माहौल के लिए भी तैयार करना जरूरी है। पहले से की गई सही तैयारी बच्चे के लिए हॉस्टल जीवन को अधिक सहज और सकारात्मक बना सकती है।

विज्ञापन
First Time Hostel Life Tips For Students In Hindi Hostel Checklist and Preparation Guide
बच्चा हाॅस्टल जा रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : AI

Hostel Checklist 2026: गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल-काॅलेज पुन: खुल गए हैं। ऐसे में कई छात्र अपनी आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल से कॉलेज या किसी नए शहर में पढ़ाई के लिए जाने को तैयार हैं। माता-पिता अच्छी शिक्षा के लिए बच्चे को घर से दूर हाॅस्टल भी भेज देत हैं। 



जब बच्चा पहली बार घर छोड़कर हॉस्टल में जाता है तो माता-पिता के मन में सुरक्षा, खानपान, पढ़ाई, नई दोस्ती और बच्चे की दिनचर्या को लेकर कई सवाल होते हैं। वहीं बच्चे के लिए भी यह एक बिल्कुल नया अनुभव होता है, जहां उसे घर की सुविधाओं से दूर रहकर खुद अपनी जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं।

हॉस्टल जीवन केवल पढ़ाई का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का भी महत्वपूर्ण चरण है। यहां बच्चे समय का प्रबंधन करना सीखते हैं, नए लोगों के साथ रहना समझते हैं और छोटे-छोटे फैसले खुद लेना शुरू करते हैं। हालांकि शुरुआत के कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

घर की याद आना, नई दिनचर्या अपनाना और अलग माहौल में खुद को ढालना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि माता-पिता पहले से सही तैयारी करें और बच्चे को व्यावहारिक व भावनात्मक दोनों तरह से तैयार करें, तो यह बदलाव काफी आसान हो सकता है। यहां जानिए उन जरूरी बातों के बारें में, जिन पर ध्यान देकर आप अपने बच्चे के हॉस्टल जीवन की शुरुआत को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आत्मविश्वास से भरपूर बना सकते हैं।

First Time Hostel Life Tips For Students In Hindi Hostel Checklist and Preparation Guide
बच्चा हाॅस्टल जा रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : AI

बच्चे को मानसिक रूप से तैयार करें
 

हॉस्टल में रहने का सबसे बड़ा बदलाव भावनात्मक होता है। इसलिए बच्चे को मानसिक तौर पर तैयार करें। इसके लिए

  • नए माहौल के बारे में खुलकर बात करें।
  • घर की याद आना सामान्य है, यह समझाएं।

  • छोटी-छोटी समस्याएं खुद हल करने के लिए प्रेरित करें।

  • आत्मविश्वास बढ़ाएं, डर नहीं।


जरूरी सामान की स्मार्ट पैकिंग करें
 

कम सामान लेकिन उपयोगी सामान ले जाना बेहतर होता है। हॉस्टल चेकलिस्ट के मुताबिक पैकिंग करें।

  • कपड़े और अतिरिक्त कपड़े।

  • टॉयलेटरीज़।

  • तौलिया और चप्पल।

  • बेडशीट और तकिए का कवर (यदि आवश्यक हो)।

  • स्टडी लैंप (यदि अनुमति हो)।

  • नोटबुक और स्टेशनरी।

  • पानी की बोतल।

  • ताला और अतिरिक्त चाबी।

  • छाता या रेनकोट।

  • मोबाइल चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड (यदि हॉस्टल नियम अनुमति दें)।

First Time Hostel Life Tips For Students In Hindi Hostel Checklist and Preparation Guide
बच्चा हाॅस्टल जा रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : AI

स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें
 

घर से दूर रहने पर स्वास्थ्य का ध्यान खुद रखना सीखना जरूरी है। बच्चे को बताएं,

  • समय पर भोजन करें।

  • पर्याप्त पानी पिएं।

  • नींद पूरी लें।

  • व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।

  • छोटी मेडिकल किट साथ रखें।

  • डॉक्टर द्वारा बताई गई नियमित दवाइयां साथ रखें।



पैसों का सही इस्तेमाल सिखाएं
 

हॉस्टल जीवन में बजट बनाना एक महत्वपूर्ण कौशल है। ये बच्चे को जरूर सिखाएं। उसे जरूरी बातें समझाएं, जैसे

  • मासिक खर्च तय करें।
  • अनावश्यक खर्च से बचें।

  • डिजिटल भुगतान का सुरक्षित उपयोग करें।

  • आपात स्थिति के लिए कुछ राशि अलग रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
First Time Hostel Life Tips For Students In Hindi Hostel Checklist and Preparation Guide
बच्चा हाॅस्टल जा रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : AI

सुरक्षा नियम समझाएं
 

बच्चे को हॉस्टल और कॉलेज के सुरक्षा नियमों की जानकारी होना जरूरी है।

  • रात के समय अनजान जगहों पर अकेले न जाएं।
  • महत्वपूर्ण फोन नंबर सेव रखें।

  • कमरे को लॉक करके ही बाहर निकलें।

  • निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें।

  • किसी भी समस्या पर वार्डन या संस्थान से तुरंत संपर्क करें।



समय प्रबंधन की आदत डालें


हॉस्टल में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। जैसे, 

  • पढ़ाई का निश्चित समय तय करें।

  • मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें।

  • नियमित दिनचर्या बनाएं।

  • पर्याप्त आराम करें।

 

विज्ञापन
First Time Hostel Life Tips For Students In Hindi Hostel Checklist and Preparation Guide
बच्चा हाॅस्टल जा रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : AI

नए दोस्तों से मिलें, लेकिन सोच-समझकर
 

अच्छे दोस्त हॉस्टल जीवन को आसान बना सकते हैं। लेकिन बच्चे को कुछ बातें याद रखने को कहें, 

  • सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

  • जल्दबाजी में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

  • स्वस्थ और सकारात्मक दोस्ती विकसित करें।

  • रूममेट्स के साथ मिलकर नियम तय करें।



घर से जुड़े रहें, लेकिन पूरी तरह निर्भर न रहें
 

माता-पिता से संपर्क जरूरी है, लेकिन हर छोटी बात पर घबराना नहीं चाहिए। 

  • तय समय पर बात करें।

  • समस्या होने पर खुलकर बताएं।

  • धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed