{"_id":"5d3c43488ebc3e6d07313bbd","slug":"friendship-day-if-you-have-these-habits-you-can-make-friends-easily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपमें है ये खूबी तो हर कोई चाहेगा आपसे दोस्ती करना","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आपमें है ये खूबी तो हर कोई चाहेगा आपसे दोस्ती करना
Sun, 04 Aug 2019 06:49 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
दोस्त
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में दोस्ती की बहुत अहमियत होती है। एक अच्छा दोस्त अगर किसी के पास है तो वह अपने दिल की बहुत सी बातें उससे कर सकता है। लेकिन बहुत से लोगों की नकारात्मक छवि होने की वजह से लोग उनसे दोस्ती नहीं करना चाहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इन आदतों को अपनाकर आप भी उन लोगों में हो सकते हैं शामिल जिनसे सब दोस्ती करना चाहते हैं।
vd
- फोटो : getty images
खुश और जिंदादिल रहें
हमेशा खुश रहने की कोशिश करें क्योंकि खुश और जिंदादिल लोगों को सभी पसंद करते हैं। अगर किसी को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान नहीं आती तो आपकी कभी उनसे दोस्ती नहीं हो सकती।फिर चाहे सामने वाला कोई लड़का हो या लड़की। खुशमिजाज लोगों के साथ हर कोई बात करना और समय बिताना चाहता है।

gfx
- फोटो : getty images
किसी को भी बदलने की कोशिश न करें
जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करने की कोशिश करें। क्योंकि हर किसी में अलग अलग खूबियां होती हैं। कई बार ऐसा होता है कि जो लोग हमारे आसपास होते हैं, हमें उनकी बहुत सी आदतें पसंद नहीं होती हैं। लेकिन उन्हे बदलने की जगह अगर वैसे ही स्वीकारेंगे तो आपकी दोस्ती लंबे समय तक चलेगी।

v
- फोटो : getty images
लोगों की मदद करें
जब भी कभी मौका मिलें तो किसी न किसी की मदद जरूर करें। अगर सिर्फ अपने लिए जीते हैं तो क्या फायदा। कभी मुसीबत में किसी की मदद करने से भी आप उसके दिल में अपने लिए जगह बना सकते हैं। क्योंकि अच्छाई हमेशा लोगों को याद रहती है। ऐसा करके आपके दिल को भी बहुत सुकुन मिलेगा।
विज्ञापन
yi
- फोटो : getty images
गलतियों को माफ करना सीखें
किसी के प्रति भी मन में दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करके आप दूसरों से ज्यादा खुद को तकलीफ देते हैं। इसलिए माफ करना सीखें। माफ करने से हमारा यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप सब कुछ भूल जाएं। इसका मतलब है कि आप इस घटना से सीख लें और माफ करके आगे दोबारा उन पर भरोसा न करें।