फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Girl Names: इस युग की बेटी के लिए माता सीता के आधुनिक नाम, यहां देखें सूची

Thu, 09 Jan 2025 01:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj
माता सीता के आधुनिक नाम - फोटो : Amar Ujala

Baby Girl Names Inspired By Mata Sita: जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए।



जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं।

Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj
बेटी के लिए नाम - फोटो : Freepik

सिया

माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है।

Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर

Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj
क्षितिजा - फोटो : iStock

क्षितिजा

देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj
पार्थवी - फोटो : Freepik

पार्थवी

बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है।

विज्ञापन
Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj
बेबी - फोटो : Instagram

वानिका

ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की  तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है  जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed