Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: त्योहार का मौसम है। 24 अक्तूबर को दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व है। भाई दूज बहन और भाई के अटूट रिश्ते का खास त्यौहार होता है। इस त्योहार पर बहन अपने भाई के लिए पूजा करती हैं। उनकी लंबी आयु, उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। भाई दूज की पूजा के बाद भाईयों को तिलक किया जाता है। मुंह मीठा कराकर तोहफे देते हैं। जैसे रक्षाबंधन में भाई बहन की रक्षा का वचन लेते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं, वैसे ही भाई दूज में भी करते हैं। हालांकि यह त्योहार भाइयों के लिए बहुत खास होता है। इसलिए बहन भी भाई दूज के मौके पर भाईयों को तोहफे देकर पर्व को यादगार बनाती हैं। इस भाईदूज अगर आप अपने छोटे या बड़े भाई को कोई खास तोहफा देना चाहती हैं तो यहां कुछ भाई दूज गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।
Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: बहन देना चाहती हैं भाई को तोहफा, तो ये रहे लड़कों के लिए खास गिफ्ट आइडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिटनेस का सामान
अगर आपका भाई फिटनेस पर ध्यान देता है, जिम व व्यायाम करने का शौकीन है तो उन्हें फिटनेस से जुड़ा सामान दे सकती हैं। डंबल्स, बॉक्सिंग किट, जिम बैग या बोतल आदि भाई को गिफ्ट में दे सकते हैं। उनकी जरूरत और पसंद के मुताबिक ही गिफ्ट का चयन करें।
जूते
अधिकतर लड़कों को फुटवियर का शौक होता है। उन्हें स्पोर्ट्स शूज, कैजुअल शूज, कॉलेज या दफ्तर के मुताबिक जूते या अन्य कोई फुटवियर तोहफे में दे सकते हैं। ये उनके उपयोग के भी होंगे और हर दिन भाई आपके तोहफे को इस्तेमाल करते समय आपको याद करेंगे।
गैजेट्स
लड़कों को गैजेट्स बहुत पसंद होते हैं। भाई को अगर आप कोई भी गैजेट्स तोहफे में देंगी तो वह बहुत खुश हो सकते हैं। फोन गिफ्ट कर सकती हैं लेकिन अगर आपका बजट कम है या भाई के पास पहले से ही अच्छा फोन है तो मनोरंजन या फिटनेस से जुड़े गैजेट्स दे सकती हैं।
घड़ी
भाई दूज पर तोहफे में भाई को घड़ी भी दी जा सकती है। स्मार्ट वॉच का चलन है। भाई को स्मार्ट वाॅच तोहफे में दे सकते हैं। ऑनलाइन कई ऑफर मिल जाएंगे, जहां से आप बजट में भाई के लिए घड़ी खरीद सकती हैं।
Happy Bhai Dooj 2022 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों को भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें भाई दूज की शुभकामनाएं