वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दौरान लोग अपने चाहने वालों को तरह-तरह की चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। एक-दूसरे से प्यार करने वाले कपल्स चाॉकलेट डे के दिन एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। पर क्या आपको पता है कि एक ऐसा देश है जहां केवल लड़कियां ही चॉकलेट देती हैं। आइए चॉकलेट डे से जुड़े कई रोचक बातें आपतो बताते हैं।
Chocolate Day 2019: यहां सिर्फ लड़कियां लड़कों को देती हैं चॉकलेट, सबसे अलग सेलिब्रेट होता है
जापान में है अनोखा रिवाज
जापान में रिवाज है कि वैलेंटाइन वीक में मनाए जाने वाले चॉकलेट डे पर सिर्फ महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट देंगी। इस मौके पर दी जाने वाली चॉकलेट दो तरह की होती हैं-
-होनमेई चोको (honmei-choko): इसका मतलब है चॉकलेट ऑफ लव। अगर कोई लड़की किसी लड़के को यह देती है तो इसका मतलब है कि वह उससे प्यार करती है।
-गिरी चोको (giri-choko): इसे कर्ट्सी चॉकलेट भी कहते हैं। लड़कियां यह चॉकलेट लड़कों को सिर्फ इसलिए देती हैं क्योंकि यह एक रिवाज है।
अगर किसी लड़की ने लड़के को अपना जीवनसाथी चुन लिया है तो वह उसे अपने हाथों से बना चॉकलेट खिलाती है।
करीब एक महीने बाद यानी 14 मार्च को 'व्हाइट डे' मनाया जाता है, जब सिर्फ लड़के लड़कियों को चॉकलेट देते हैं, वह भी सफेद रंग की। इसके जरिए वह लड़कियों से अपने दिल की बात का इजहार करते हैं।
साल में 10 बार मनाते हैं चॉकलेट डे
साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते 'वैलेंटाइन वीक' के तीसरे दिन चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोगों, खासकर लव कपल्स के बीच, एक दूसरे को चॉकलेट देने का रिवाज है। हालांकि, साल भर में लोग कई दफा चॉकलेट के नाम पर जश्न मनाते हैं-
बिटरस्वीट चॉकलेट डे: 10 जनवरी
चाकलेट डे: 9 फरवरी
व्हाइट डे (जापान): 14 मार्च
चॉकलेट चिप डे: 15 मई
चॉकलेट आइसक्रीम डे: 7 जून
इंटरनेशनल चॉकलेट डे: 7 जुलाई
मिल्क चॉकलेट डे: 28 जुलाई
चॉकलेट मिल्क शेक डे: 12 सितंबर
नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका): 28 अक्टूबर
चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे: 16 दिसंबर
चॉकलेट डे का इतिहास
माना जाता है कि चॉकलेट डे की शुरुआत रिचर्ड कैडबरी ने की थी। रिचर्ड कैडबरी ने ही सबसे पहले चॉकलेट का बिजनेस शुरू किया था। कहा जाता है कि उन्होंने वैलेंटाइन्स डे (14 फरवरी) के लिए स्पेशल चॉकलेट बॉक्स बाजार में लॉन्च किए थे। चॉकलेट बॉक्स की लॉन्चिंग के दौरान लोगों को यह भी सलाह दी गई कि चॉकलेट खत्म हो जाने के बाद भी लोग उन डब्बों को फेंके नहीं, बल्कि प्रेम पत्रों को रखने के लिए इस्तेमाल करें। शुरुआती दिनों में उन चॉकलेट के डब्बों पर रिचर्ड कैडबरी की तस्वीर बनी होती थी।
सिक्कों की तरह हुआ चॉकलेट का इस्तेमाल
माया सभ्यता में वर्षा वन (रेन फॉरेस्ट) में कोकोआ बीन्स उगाए जाते थे और उसकी मूर्ति बनाकर पूजा की जाती थी। गौरतलब है कि चॉकलेट कोकोआ बीन्स से ही बनाए जाते हैं। वहीं, मेक्सिको की एज्टेक सभ्यता के दौरान चॉकलेट का इस्तेमाल सिक्कों के तौर पर किया जाता था।