{"_id":"69ce659f56e40ddd840c146d","slug":"meerut-warriors-won-the-match-by-96-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-151162-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ वॉरियर्स ने 96 रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ वॉरियर्स ने 96 रन से मैच जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बुधवार देर रात मेरठ वॉरियर्स और कैथलेब क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ वॉरियर्स की टीम ने 96 रन से जीत प्राप्त की। मेरठ वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 58 गेंद में 99 रन की पारी खेली। राजीव ने भी 32 गेंद में 55 रन बनाए। अमर ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दिनेश राजपूत ने दो, राहुल ने एक और विकास ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथलेब क्रिकेट क्लब की टीम 13.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विकास ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। मेरठ वॉरियर्स की टीम ने 96 रन से मैच जीता। गेंदबाजी में पंकज ने दो, कृष्णा ने दो, राकेश और अवनीश ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सत्यम को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, दीपक सिद्धू सहित अन्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Trending Videos