सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Makhdumpur Ganga Ghat Tragedy: Body of Fourth Missing Youth Recovered, Search Operation Ends

मखदुमपुर गंगा हादसा: तीसरे दिन बरामद हुआ चौथे युवक का शव, सर्च अभियान पूरा, शोक में डूबा गांव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे में लापता चौथे युवक प्रियांशु का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों का सर्च ऑपरेशन इसके साथ ही समाप्त कर दिया गया है।

 

Makhdumpur Ganga Ghat Tragedy: Body of Fourth Missing Youth Recovered, Search Operation Ends
एनडीआरएफ का सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए दर्दनाक हादसे का सोमवार को दुखद अंत हो गया। गंगा में डूबे चार युवकों में से लापता चल रहे चौथे युवक प्रियांशु का शव भी तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से गंगा में चल रहा रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: मौत का बंटी जीरा: इश्क-लालच और साजिश, शराब में मिलाया पोटेशियम साइनाइड, बहन समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

Makhdumpur Ganga Ghat Tragedy: Body of Fourth Missing Youth Recovered, Search Operation Ends
एनडीआरएफ का सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को मखदुमपुर गंगा घाट पर अपने परिवार के साथ दादी के अंतिम संस्कार में आए कुछ युवक गंगा किनारे गए थे। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव में चार युवक बह गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को ही तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि चौथे युवक प्रियांशु की तलाश लगातार जारी थी।

Makhdumpur Ganga Ghat Tragedy: Body of Fourth Missing Youth Recovered, Search Operation Ends
एनडीआरएफ का सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीसरे दिन चलाए गए सर्च अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को सफलता मिली और प्रियांशु का शव भी गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिछले चार दिनों से परिवार के लोग गंगा किनारे बेटे के मिलने की उम्मीद में डटे हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। एक साथ चार युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed