{"_id":"69d88495252b8a6d2401e077","slug":"how-to-choose-right-school-for-your-kids-school-admission-guide-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"School Admission: बच्चे का एडमिशन कराते समय स्कूल से पूछें ये सवाल, वरना पछताना पड़ेगा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
School Admission: बच्चे का एडमिशन कराते समय स्कूल से पूछें ये सवाल, वरना पछताना पड़ेगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 PM IST
सार
How To Choose School : एडमिशन के समय माता-पिता को स्कूल से टीचिंग मेथड, टीचर-स्टूडेंट रेशियो, फीस स्ट्रक्चर, एक्स्ट्रा एक्टिविटीज, सेफ्टी और होमवर्क पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछने चाहिए, ताकि बच्चे के लिए सही वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल एडमिशन कराने के लिए जरूरी बातें
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Bacche ka Admission Kaise Kare: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छे स्कूल में पढ़े और उसका भविष्य उज्ज्वल बने। लेकिन अक्सर एडमिशन के समय हम सिर्फ स्कूल की बिल्डिंग, फीस या नाम देखकर फैसला कर लेते हैं। यही छोटी सी गलती आगे चलकर बच्चे के पूरे साल को प्रभावित कर सकती है।
स्कूल सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं होता, बल्कि वहीं से बच्चे का व्यक्तित्व, सोच और आत्मविश्वास विकसित होता है। इसलिए एडमिशन लेने से पहले कुछ जरूरी सवाल पूछना बेहद जरूरी है।
कई बार माता-पिता संकोच या जानकारी की कमी के कारण स्कूल से जरूरी बातें पूछ नहीं पाते, जिससे बाद में परेशानी होती है, चाहे वो पढ़ाई का स्तर हो, टीचर्स का व्यवहार या एक्स्ट्रा एक्टिविटीज।अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही माहौल में पढ़े और उसका पूरा साल अच्छे से गुजरे, तो आपको एडमिशन के समय सतर्क रहना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वो जरूरी सवाल, जो हर माता-पिता को स्कूल से जरूर पूछने चाहिए।
Trending Videos
2 of 6
स्कूल के बच्चे
- फोटो : Istock
शिक्षा नीति और पढ़ाई का स्तर
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि स्कूल किस प्रकार से पढ़ाई कराता है। क्या वहां सिर्फ रटने पर जोर दिया जाता है या कॉन्सेप्ट क्लियर करवाए जाते हैं? एक अच्छा स्कूल वही होता है जो बच्चों को समझ के साथ पढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शिक्षक और छात्र
- फोटो : freepik
टीचर-स्टूडेंट रेशियो
क्लास में कितने बच्चे हैं और एक शिक्षक कितने बच्चों को संभालता है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। कम स्टूडेंट्स होने पर टीचर हर बच्चे पर ध्यान दे पाता है, जिससे बच्चे की ग्रोथ बेहतर होती है।
4 of 6
स्कूल के बच्चे
- फोटो : Istock
फीस और छिपे हुए खर्च
केवल ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि अन्य खर्च जैसे यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट, एक्टिविटी फीस आदि के बारे में भी पूरी जानकारी लें। इससे बाद में किसी भी आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्कूल जाता बच्चा
- फोटो : Adobe
एक्स्ट्रा एक्टिविटीज और विकास
आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, आर्ट, म्यूजिक जैसी एक्टिविटीज भी जरूरी हैं। स्कूल में इनकी सुविधा है या नहीं, यह जरूर पूछें क्योंकि यही चीजें बच्चे के ओवरऑल डेवलपमेंट में मदद करती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।