फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धक-धक' गर्ल जी रही हैं अपनी मां का सपना, लाइफ से जुड़ा उनका ये राज शायद ही आप जानते होंगे

Fri, 20 Jul 2018 12:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Know the secret of bollywood dhak dhak girl madhuri to become a great dancer

बॉलीवुड में 'धक-धक' गर्ल के नाम से सुर्खियां बटोरने वाली माधुरी की खूबसूरती और डांस के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। महज तीन साल की उम्र से ही उन्होंने कथक की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने पंडित बिरजू महाराज से कथक सीखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं माधुरी ये सब कैसे कर पाईं। डॉक्टर बनने की चाह रखने वाली माधुरी कैसे आज भी अपनी मां का सपना जी रही हैं। आइए जानते हैं। 

Know the secret of bollywood dhak dhak girl madhuri to become a great dancer

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गई। उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री और डांसर बनाने में सबसे बड़ा हाथ किसी और का नहीं बल्कि खुद उनकी मां का था। जिसका खुलासा उन्होंने खुद कलर्स के एक रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में किया। 

Know the secret of bollywood dhak dhak girl madhuri to become a great dancer

टीवी के इस डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को माधुरी के साथ शशांक खेतान और तुषार कालिया जज कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में आलोक और पलक की जोड़ी शम्मी कपूर के एक गाने 'बदन पे सितारे' पर परफॉर्म करते हुए दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं। शूटिंग के दौरान पलक ने आलोक की मां के बारे में एक ऐसा राज खोला जिसने माधुरी के दिल को छू लिया। उसने बताया कि आलोक की मां को भी डांस करने का बहुत शौक रहा है और वह इस उम्र में भी 'कार्टव्हील' कर सकती हैं। यह सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग बेहद हैरान हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the secret of bollywood dhak dhak girl madhuri to become a great dancer

पलक की बात सुनने के बाद माधुरी ने आलोक की मां को स्टेज पर उनके साथ आने के लिए कहा।जिसके बाद उन्होंने भी वहां मौजूद जज के समाने प्रदर्शन किया। माधुरी दीक्षित ने आलोक की मां से शो में हिस्सा नहीं लेने का जब कारण पूछा तो आलोक की मां की आंखों में आंसू आ गए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वो इस शो में सिर्फ अपने बेटे को ही भेज सकती थीं। वो चाहती थीं कि उनका बेटा उसके सपनों को पूरा करे।

विज्ञापन
Know the secret of bollywood dhak dhak girl madhuri to become a great dancer

आलोक की मां की बात सुनकर माधुरी दीक्षित ने भी अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोला जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने बताया, 'एक डांसर बनना मेरी मां का सपना था लेकिन निश्चित हालातों के कारण वो अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं। लेकिन जब कभी वो मुझे डांस करता हुआ देखती हैं तो उन्हें मुकम्मल और अच्छा महसूस होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उनके सपने को जी रही हूं।” मां वाकई खास होती हैं, क्योंकि वो अक्सर अपने बच्चों की हसरतों को पूरा करने के लिए अपनी हसरतों को भुला देती हैं और वो सबकुछ करती हैं जो फैमिली के लिए सबसे अच्छा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed