{"_id":"5d3ae9598ebc3e6cb8325279","slug":"know-when-and-why-people-celebrate-friendship-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2019: जानिए कब मनाया जाने वाला है फ्रेंडशिप डे? क्या है कहानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Friendship Day 2019: जानिए कब मनाया जाने वाला है फ्रेंडशिप डे? क्या है कहानी
अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल भी ये खास दिन 4 अगस्त को मनाया जाएगा। हम आप अपने दोस्तों के साथ ये दिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाते हैं। फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन वैसे तो पश्चिमी देशों से शुरू हुआ, लेकिन भारत में भी ये पिछले कुछ सालों से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। लोग इस दिन एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड, सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए बधाइयां देते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई। इस दिन को फ्रेंडशिप के रूप में सबसे पहले किसने मनाया होगा। तो आइए जानते है कब से शुरू हुई फ्रेंडशिप डे की शुरूआत।
2 of 4
friendship day 2018 wishes
साल 1930 को एक व्यापारी ने इस दिन की शुरूआत की। जोएस हाल नाम के इस व्यापारी ने एक दिन ऐसा रखा जिस दिन सभी दोस्त एक दूसरे के साथ मिलकर सेलीब्रेट करेंगे और आपस में कार्ड देंगे। इस खास दिन को मनाने के लिए 2 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया।यूरोप और एशिया के बहुत से देशों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और फ्रेंडशिप डे मनाते रहे।
3 of 4
friendship day
एक और इतिहास सुनने में आता है कि 20 जुलाई 1958 को डॉक्टर रमन आर्टिमियो ने एक डिनर के दौरान अपने दोस्तों के साथ मित्रता दिवस मनाने का विचार दिया। ये घटना पराग्वे की है। इसके बाद विश्व में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा पर जोर दिया जाने लगा। इस दिन की शुरूआत करने से लोगों में रंग, जाति, धर्म जैसे भेदभाव से ऊपर उठने की भावना का जन्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
friendship day 2018 wishes
वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे को मनाने के लिए यूनाइटेड नेशन्स को 30 जुलाई का दिन रखने के लिए कहा गया। यूएन के जनरल सेक्रेटरी कोफी अन्नान ने विनी द पू को फ्रेंडशिप डे का अम्बेसडर बनाया। इस तरह से 30 जुलाई के दिन युनाइटेड नेशन ये दिन मनाता है। लेकिन बहुत से देश जैसे भारत ने फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए अगस्त का पहला सप्ताह चुना।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।