फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laughter Day 2020: एक मुस्कुराहट घटाएगी दूरियां, रिश्तों में आएगी खुशहाली

Sun, 03 May 2020 12:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 May 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
laughter improve your love life in relationship
- फोटो : pixabay

हंसने-मुस्कुराने का नाम ही जिंदगी है। जीवन में अगर खुश रहना है तो दूसरों के चेहरे पर हंसी लाना सीखिए। यहीं बात सिखाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे। हंसी-खुशी का माहौल घर पर रहना भी बहुत जरूरी है। इसी से रिश्तों में मिठास आती है। इस लॉकडाउन में जहां बहुत से पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मधुरता आई है तो वहीं कुछ एक-दूसरे की छोटी-छोटी आदतों से परेशान हैं। जरूरत है कि घर में रहकर आप भी इन छोटी-छोटी आदतों से अपनी लव लाइफ को खुशहाल बनाएं।


 
laughter improve your love life in relationship
- फोटो : pixabay
दिन की शुरूआत

जरूरी नहीं कि दिन की शुरूआत आपकी पत्नी ही करे। सुबह उठकर अगर आप एक कप चाय भी बनाएंगे तो पार्टनर के बीच हंसी-खुशी और प्रेम बना रहेगा। जिंदगी और हर दिन को खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी दोनों की होती है। इसलिए शुरूआत भी दोनों को मिलकर करनी चाहिए।



 
laughter improve your love life in relationship
- फोटो : pixabay
एक दिन उनके नाम

पति-पत्नी दोनों ही व्यस्त हैं। इसके चलते साथ में समय बिताना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ समय सिर्फ एक-दूजे के लिए निकालें। यह दिन वीकेंड भी हो सकता है। इसके लिए घर से बाहर जाना ही जरूरी नहीं है बल्कि आप घर में रहते हुए भी बच्चों के साथ फन एक्टिविटीज प्लान कर हंसने-हंसाने के हर अवसर का आनंद ले सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
laughter improve your love life in relationship
- फोटो : pixa
लिखें दिल की बात

लव लेटर लिखने का दौर चाहे खत्म हो गया हो लेकिन मोबाइल में मैसेज या वाट्सएप के जरिए अपने दिल की बात पार्टनर को लिखकर जरूर दें। इससे उन्हें इस बात का अहसास होगा कि आपकी नजरों में उनकी क्या अहमियत है। ये छोटी पर खास बात आप दोनों के बीच प्यार बढ़ाने में मदद करेगी।





 
विज्ञापन
laughter improve your love life in relationship
यादों को संजोएं

लॉकडाउन में लगातार घर पर समय बिता रहे हैं तो साथ रहते हुए कभी-कभी पुराने एलबम देखें और बीते वक्त को याद करें। आप अपने मोबाइल फोन में स्टोर पुराने फोटो का मजा भी साथ में बैठकर ले सकते हैं। इससे आप दोनों को ही पुरानी यादें फिर से तरोताजा करने का मौका मिल जाएगा। आपको दोबारा यह अहसास भी होगा कि आपके बीच कितना प्यार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed