सच्चे प्यार में तन की सुंदरता नहीं बल्कि मन की सुंदरता मायने रखती है। इसलिए बात जब किसी से सच्चे प्यार या शादी की आती है तो लोग गुणों को ज्यादा अहमियत देते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ लोग इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनको लगता है कि एक सफल और कामयाब रिश्ते के लिए अच्छे लुक्स का होना जरुरी है। तो आइए जानते है महिलाओं का इस मामले में क्या है विचार।
स्वस्थ और खुशहाल रिश्ते के लिए जरूरी नहीं कि आपका साथी आकर्षक हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शोध के दौरान किए सर्वे में जो नतीजे निकले हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। इस शोध में कहा गया है कि जिन महिलाओं के पति देखने में थोड़ा कम आकर्षक होते हैं वो उन महिलाओं की तुलना में ज्यादा खुश होती है जिनके पति ज्यादा आकर्षक होते हैं। इन महिलाओं में अपने पति को लेकर असुरक्षा की भावना न के बराबर होती है।
फ्लोरिडा स्टेट यूनीवर्सिटी द्वारा किए इस शोध में 113 नये जोड़ों को शामिल किया गया जिनकी उम्र तीस वर्ष से कम थी। इनको सर्वे के दौरान प्रश्नपत्र भरवाए गए जिनमें उनसे फिट और सुंदर दिखने के बारे में पूछा गया। जिनके जवाब में उन्होने बताया कि अगर उनके पति थोड़ा कम आकर्षक हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा पतले या फिट रहने की जरुरत नहीं होती है क्योंकि उन्हें पतियों द्वारा धोखा देने की शंका कम होती है।
इस बारे में महिलाओं का कहना है कि हाई सोसायटी में महिलाओं के ऊपर इस बात का बहुत तनाव होता है कि वो हमेशा फिट नजर आए। क्योंकि अगर वो अच्छी नहीं नजर आएंगी तो हो सकता है उनके पति उन्हें धोखा देना शुरू कर दें।
हमेशा फिट रहने के चक्कर में महिलाएं डायटिंग का सहारा लेती है और पोषक पदार्थों का सेवन नहीं करती हैं। ऐसा रिश्ता जिसमें उन्हें ऐसी किसी नकारात्मकता का दबाव न हो तो वो खुश और ऊर्जावान महसूस करती हैं और यहीं ऊर्जा उनके रिश्ते को खुशहाल बनाने में भी मदद करती हैं।