फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेस्ट फ्रेंड से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी ये बातें, वरना टूट सकता है रिश्ता

Sun, 21 Jul 2019 08:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 21 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
you should never share these things with your best friend about your relationship
Friends

हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई खास दोस्त होता है, जिसे वह अपने रिश्तेदारों और खून के रिश्तों से भी बढ़कर मानता है। अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात वह उससे शेयर करते हैं। खासकर महिलाएं अपनी बेस्ट फ्रेंड से कोई बात शेयर किए बिना चैन से रह ही नहीं पाती हैं। महिलाओं का सबसे फेवरेट टॉपिक होता है उनके पति और ब्वॉयफ्रेंड।



कई बार महिलाएं अपना दुख कम करने के लिए अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को अपनी बेस्ट फ्रेंड से शेयर कर लेती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमें अपने रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात दोस्तों को नहीं बतानी चाहिए। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो कपल्स के बीच ही रहें तो बेहतर है।

you should never share these things with your best friend about your relationship
couple fight

दोनों के बीच की लड़ाई
कभी-कभी हमारी जब पार्टनर से लड़ाई हो जाती है और हम उनसे कुछ बातों को लेकर हताश होते हैं तो ऐसे में हम अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए अपनी फ्रेंड से बातें शेयर करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। आप दोनों के बीच हुए कलेश को दोस्तों से शेयर नहीं करना चाहिए। लड़ाई-झगड़े हर कपल्स के बीच होते हैं। अपने दोस्त से इस बारे में बात करने की बजाय अपने रिश्तों को ठीक करने का प्रयास करें।

you should never share these things with your best friend about your relationship
money

पैसों से जुड़ी परेशानियां
आप अपने दोस्त से अपने पार्टनर संग हो रही दिक्कतों के बारे में जितनी चर्चा करेंगे भविष्य में आपको उतनी ही परेशानी होगी। अगर आपका पार्टनर पैसे की तंगी झेल रहा है तो यह इस बारे में कभी अपने दोस्त को न बताएं। ऐसे समय में अगर हो सकता है तो आप अपने पार्टनर की मदद करें, लेकिन दूसरों से डिस्कस कर उनकी परेशानी को और ज्यादा न बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
you should never share these things with your best friend about your relationship
couple fight

पार्टनर की निजी परेशानियां
आपके पार्टनर के जीवन में क्या समस्याएं हैं। यदि इस बारे में उन्होंने आपको बताया है, तो इले अपने तक ही रखें। कभी इमोश्नल होकर भी ये बाते अपने दोस्त को न बताएं। याद रहे, भरोसे की नींव को तोड़ना कभी-कभार संबंधों की नींव में दरार ले आता है।

विज्ञापन
you should never share these things with your best friend about your relationship
couple fight

डर, बीमारी
अगर आपके पार्टनर को किसी चीज से डर लगता है तो आपको यह बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी मौके पर लोग उनका मजाक बनाने लगें या फिर गलत फायदा उठाएं। इसी तरह अपने पार्टनर की किसी भी बीमारी के बारे में दूसरों से जिक्र न करें, वरना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पार्टनर की परेशानी बढ़ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed