कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया बेहाल है। किसी वैक्सीन या दवा के न खोजे जाने के कारण केवल सामाजिक दूरी ही इसका एकमात्र विकल्प है। जिसकी वजह से बहुत सारे देशों में लॉकडाउन लगा है। इसके साथ ही लोग काफी कड़ाई के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। ऐसे में नये युवाओं से लेकर अकेले रह रहें लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस लॉकडाउन के समय उन्हें अपने लिए नया पार्टनर खोजने में दिक्कत हो रही है। लेकिन अब उन्हें भी इस समस्या का समाधान मिल गया है। दरअसल, ये लोग वीडियो कॉल के जरिए डेट कर रहे हैं और इसे नाम दिया गया है 'वीडियो डेट।'
लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन कर सिंगल ढूंढ रहे पार्टनर, वर्चुअल वर्ल्ड में कर रहे 'वीडियो डेटिंग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, युवा अपने लिए पार्टनर खोजने का काम ज्यादातर डेटिंग एप पर करते हैं। वाशिंगटन की एक महिला ने बताया कि उसे डेटिंग एप टिंडर पर एक पार्टनर पसंद आया। लेकिन लगातार केवल बातों के जरिए उससे जुड़ा रहना थोड़ा मुश्किल था। इसलिए अब वो वीडियो डेट करती हैं। उनका कहना है कि भले ही वो उन्हें पसंद हो लेकिन मैं सामाजिक दूरी का नियम तोड़कर उससे मिलने नहीं जाउंगी।
विदेशों में ये परिस्थितियां आम बात है और वहां पर इन एप के जरिए नए पार्टनर का खोजना जारी है। एक फ्रेंच महिला ने जिसका हाल ही में तलाक हुआ था। उसने डेटिंग साइट पर अपने लिए पार्टनर खोज निकाला है। हालांकि पहले वो अपने पार्टनर से मिलने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर से बाहर जाती थी। लेकिन ये थोड़ा मुश्किल था। इसलिए अब वो वर्चुअल वर्ल्ड में ही पार्टनर खोज कर वीडियो डेट कर रही है। अब लोग किसी से मिलने से पहले वर्चुअल वर्ल्ड के जरिए ही उसे अच्छे से जान लेना चाहते हैं।
इस चलन के बारे में एक मनोवैज्ञानिक कहती हैं कि भले ही इस कठिन समय में लोग वीडियो डेटिंग के जरिए मिल रहे हों लेकिन मैं चाहती हूं कि जब ये सब खत्म हो तो लोग फिर से एक दूसरे से मिलने के लिए जाएं। साथ में एक कप चाय पीते हुए वहीं पुराने नियमों को निभाएं।