भारत, अमेरिका और यूरोप में शोहरत कमा चुके कबीर बेदी का सितारा एक्टिंग, रेडियो और थियेटर में जितना बुलंद रहा, उससे ठीक उलट अपनी निजी जिंदगी को रौशन रखने के लिए उन्हें कई बार कड़े फैसले लेने पड़े। कबीर बेदी ने चार शादियां की। उनका एक्ट्रेस परवीन बॉबी से भी अफेयर था। लेकिन सभी ब्रेकअप की मूल वजह उनकी प्रोफेश्नल लाइफ रही जिसकी वजह से उन्हें अक्सर घर से दूर रहना पड़ता था। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से ही उनकी पिछली तीनों शादियां टूटी। उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की वजह से परवीन बॉबी ने ब्रेकअप कर लिया था।
1 अफेयर और 4 शादियां करने वाले कबीर बेदी से ये लव टिप्स हर किसी को लेना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबाव में मत बनाओ कोई रिश्ता
कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी लिव-इन पार्टनर परवीन दुसांज से शादी की जो उम्र में उनसे 26 साल छोटी हैं। शादी से पहले दोनों आठ सालों तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे थे। मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई विवादित लेख छपे लेकिन उनका रिश्ता प्रभावित नहीं हुआ। भले ही कबीर बेदी ने परवीन के सामने शादी का प्रस्ताव रोम में 2011 में ही रख दिया था लेकिन जब तक परवीन शादी के लिए तैयार नहीं हुईं तब तक उन्होंने उनकी 'हां' का इंतजार किया। यह एक जेंटलमैन की निशानी है जिसपर हर लड़की फिदा हो जाती हैं।
आप भी अगर किसी से प्यार करते हैं तो उनके साथ कोई जोर-जबरदस्ती ना करें। उन्हें वक्त दें ताकि वह आपकी भावनाओं को समझ सकें। वहीं अगर आप पर दबाव डालकर, जोर-जबरदस्ती करके कोई रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहा है तो फौरन उससे दूर रहने की कोशिश करें। अगर वह आपकी भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकता तो फिर रिश्ते में प्यार की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती।
महिला को वस्तु मत समझो
कबीर बेदी ने भले ही चार-चार शादियां की, भले ही शादीशुदा होने के बावजूद उनका परवीन बॉबी के साथ अफेयर रहा, लेकिन जो भी उनकी लव लाइफ के बारे में गौर से पढ़ा है वह बखूबी समझता है कि उनके हर टूटे रिश्ते के जिम्मेदार वह अकेले नहीं थे, बल्कि अलग होने का फैसला आपसी सहमती से लिया गया था। भले ही वह पत्नी प्रॉतिमा गुप्ता के होते हुए एक्ट्रेस परवीन बॉबी के करीब गए लेकिन इसमें भी उनकी पत्नी की सहमती थी। कहा जाता है कि प्रॉतिमा ने कबीर बेदी से शादी के बाद किसी और शख्स से संबंध बनाए जिसका उन्हें हमेशा अफसोस रहता था। अपनी इसी गलती का पछतावा करने के लिए उन्होंने कबीर बेदी और परवीन बॉबी के रिश्ते को बढ़ावा दिया।
शादी के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से बचो
कबीर बेदी की दूसरी शादी अमेरिकी मॉडल सुसैन हंफ्रेस से हुई। उनका एक बेटा भी है एडम बेदी जो मॉडल है। हालांकि 10 साल के अंदर उनका तलाक हो गया। बताया जाता है कि कबीर अमेरिका से लौटकर भारत बसना चाहते थे ताकि वह अपने एक्टिंग करियर को मजबूत कर सकें।
वहीं कबीर की तीसरी शादी बीबीसी की रेडियो प्रेजेंटर निकी बेदी के साथ हुई। भारत में निकी एक टॉक शो होस्ट करती थीं। कुछ सालों बाद उन्हें नौकरी की वजह से लंदन वापस जाना पड़ा। दोनों के बीच दो महाद्वीप का फासला आ चुका था जिसके कारण आपसी सहमती से दोनों ने तलाक ले लिया।
उम्र मायने नहीं रखती
कबीर बेदी का मानना है कि 'प्यार बस हो जाता है।' एक पढ़-लिखी, सुलझी और समझदार रिसर्च स्कॉलर परवीन दुसांज ने पूरे आठ साल का वक्त लिया कबीर को समझने के लिए। भले ही दोनों के बीच उम्र में दो दशकों का फासला हो, लेकिन दोनों ने साबित कर दिया है कि अगर दो लोगों को बीच विचार और भावनाओं का ताल-मेल हो तो रिश्ता किसी भी उम्र में बना हो, खुशियां ही लेकर आता है।