फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के लिए मिसाल हैं बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स, एक बिना शादी के हो गई थी प्रेगनेंट

Fri, 10 May 2019 08:42 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 10 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Day special inspirating and amazing single moms of Bollywood
sushmita sen single mother

वैसे तो जिंदगी में हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। आपने कई बार सुना होगा कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। मां-बच्चे के रिश्ते को आदर देते हुए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में हुई थी। मां को सम्मानित करने का यह आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।



तो चलिए इस मदर्स डे पर जानते हैं बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में जो अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में अकेले ही कर रही हैं। इनमें से किसी ने शादी ही नहीं की और अकेले अपने बच्चों को अपने दम पर पाला तो किसी ने तलाक के बाद इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। 
 

Mother Day special inspirating and amazing single moms of Bollywood
sushmita sen single mother

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं, लेकिन वह सिंगल हैं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले अच्छे से परवरिश कर रही हैं।

Mother Day special inspirating and amazing single moms of Bollywood
konkona sen

कोंकणा सेन
एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है पर कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Day special inspirating and amazing single moms of Bollywood
poonam dhillon

पूनम ढिल्लन 
पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं।

विज्ञापन
Mother Day special inspirating and amazing single moms of Bollywood
Neena Gupta, Masaba Gupta - फोटो : social media

नीना गुप्ता
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की और नीना ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखी और नीना ने बिना किसी की मदद के सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed