फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJYM protest against Congress in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJYM protest against Congress in Bilaspur
बिलासपुर कांग्रेस भवन के बाहर नारेबाजी करते भाजयुमो और भाजपा के लोग। स्रोत: भाजपा
वंदे मातरम के अपमान के आरोपों को लेकर की नारेबाजी, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वंदे मातरम के अपमान के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो बिलासपुर ने कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष किए। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और भाजयुमो जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सम्मान का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् का अपमान किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा है। स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष के दौरान राष्ट्रीय उद्घोष के रूप में अपनाया था। ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर को देश स्वीकार नहीं करेगा। कहा कि वंदे मातरम की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी और वर्ष 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका गायन किया था। 1905 के स्वदेशी आंदोलन के दौरान यह अंग्रेजी शासन के खिलाफ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गया था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय है कि जिस संगठन के ऐतिहासिक अधिवेशन में कभी वंदे मातरम गूंजा था, आज उसी के शीर्ष नेतृत्व पर इसके अपमान के आरोप लग रहे हैं। जिला अध्यक्ष भाजयुमो रामपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेतृत्व का व्यवहार राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस नेतृत्व को वंदे मातरम के अपमान के लिए देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष जमुना, युवा मोर्चा महामंत्री विनोद ठाकुर, सुनील राणा सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed