{"_id":"6a835926906e033cc306f9d7","slug":"welfare-schemes-became-a-lifeline-for-the-families-of-construction-workers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165712-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए सहारा बनीं कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए सहारा बनीं कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 49,156 श्रमिक पंजीकृत, 2,324 लाभार्थियों को 9.62 करोड़ की आर्थिक सहायता
विवाह सहायता में पांच करोड़, शिक्षा के लिए 1.48 करोड़ रुपये किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाएं जिले के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन रही हैं। जिले में अब तक बोर्ड के तहत 49,156 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 2,324 लाभार्थियों को करीब 9.62 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 2,569 नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।
विवाह सहायता योजना के तहत 968 लाभार्थियों को करीब पांच करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। शिक्षा सहायता योजना के तहत 503 लाभार्थियों को करीब 1.48 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे श्रमिक परिवारों को बच्चों की शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण खर्चों में आर्थिक राहत मिली है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 560 श्रमिकों को करीब 41.22 लाख रुपये की सहायता दी गई है। वहीं, दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 25 पात्र लाभार्थियों को 2.69 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 116 लाभार्थियों को 2.41 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। मातृत्व एवं पितृत्व लाभ योजना के तहत 52 श्रमिक परिवारों को 5.45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। बेटी जन्म उपहार योजना के तहत 18 बेटियों को 9.18 लाख रुपये दिए गए हैं।
आवास और उपचार के लिए भी मिल रही मदद
मुख्यमंत्री आवास योजना और विधवा आवास योजना के तहत आठ पात्र परिवारों को 8.50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, चिकित्सा सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को करीब 6.15 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नए श्रमिकों के पंजीकरण के साथ बड़ी संख्या में श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।