{"_id":"6a8358c0a89a53aeef0d1cd4","slug":"body-of-rudrapur-worker-found-in-drain-on-uttarakhand-border-rampur-news-c-282-1-smbd1025-178081-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उत्तराखंड बॉर्डर पर नाले में मिला रुद्रपुर के कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उत्तराखंड बॉर्डर पर नाले में मिला रुद्रपुर के कर्मी का शव
Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। उत्तराखंड सीमा से सटे डिबडिबा गांव में काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे किनारे एक होटल के पास नाले से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रुद्रपुर की ईशा कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ शिवा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे डिबडिबा के ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाली प्रभारी जीत सिंह और रुद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। कुछ देर बाद रुद्रपुर से आए परिचितों ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि मोनू उर्फ शिवा मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से रुद्रपुर की ईशा कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। मोनू एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में पैर फिसलकर नाले में गिर जाने का लग रहा है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद